Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

घुड़सवारी के दौरान बेहोश हुए Randeep Hooda, गंभीर रूप से घायल

January 13, 2023

घुड़सवारी के दौरान बेहोश हुए Randeep Hooda, गंभीर रूप से घायल

मुंबई: अभिनेता रणदीप हुड्डा को कथित तौर पर इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो घोड़े की सवारी करते हुए बेहोश हो गए थे और गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ दिन पहले हुई इस घटना में अभिनेता घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, उन्हें फिलहाल पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है।

पिछले साल, सलमान खान के साथ ‘राधे’ के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान रणदीप को चोट लग गई थी, जिसके लिए हाईवे के अभिनेता को अपने दाहिने पैर के घुटने की सर्जरी करवानी पड़ी थी। यह सर्जरी उनकी सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ की शूटिंग के दौरान हुई। रणदीप ने अपने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य के घटनाक्रम से अपडेट रखने के लिए अस्पताल से तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें