Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी के बाद अपनी दुल्हनिया संग Mumbai लौटें Randeep Hooda, पैपराजी को दिए जमकर पोज

December 1, 2023

शादी के बाद अपनी दुल्हनिया संग Mumbai लौटें Randeep Hooda, पैपराजी को दिए जमकर पोज

मुंबईः 29 नवंबर को मणिपुर के इंफाल में परिणय सूत्र में बंधे बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) मुंबई लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर दोनों को स्पॉट किया गया। इस दौरान जहां रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) कैजुअल लुक में दिखे, वहीं लिन लैशराम (Lin Laishram) रेड कलर के पारंपरिक सलवार सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। जैसे ही वो एयरपोर्ट से निकले तो फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया और जमकर तस्वीरें क्लिक कीं।

दोनों ने परिवार के सदस्यों और कुछ दोस्तों की उपस्थिति में मैतेई परंपराओं के अनुसार शादी की। शादी से पहले, रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने लिन लैशराम (Lin Laishram) की मैतेई परंपराओं में शादी करने पर अपना उत्साह व्यक्त किया था। कपल ने शन्नापुंग रिसॉर्ट में शादी रचाई। शादी में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को पीले रंग की पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता और धोती पहने हुए देखा गया। वहीं उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) पारंपरिक मणिपुरी जोड़े में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सोने के आभूषणों से पूरा किया। रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) काफी समय से रिलेशनशिप में थे।

लिन लैशराम (Lin Laishram) मैरी कॉम, रंगून और हाल ही में जाने जान जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। आखिरी बार रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को सार्जेंट में देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर है, जो उनके निर्देशन की पहली फिल्म भी है। इससे पहले, रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की घोषणा करते हुए कहा था, महाभारत से प्रेरित होकर जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रंगदा से शादी की थी, वहां हम अपने परिवारों और दोस्तों के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं। इस नई शुरूआत के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं, जिसके लिए हम हमेशा ऋणी और आभारी रहेंगे।’ रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने यह भी साझा किया था कि बाद में मुंबई में एक रिसेप्शन होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें