मुंबई: अभिनेता रणदीप हुड्डा गुरुवार को 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 20 साल से ज्यादा लंबे फिल्मी सफर में रणदीप ने कई तरह के किरदार निभाए हैं और अपनी अलग पहचान बनाई है। जन्मदिन पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री लिन लैशराम ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं, जिनमें रणदीप अपनी बेटी न्योमिका और अपने पालतू जानवरों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिन ने प्यार भरा मैसेज भी लिखा।
लिन ने लिखा, ”न्योमिका के पापा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका आइसक्रीम का बाउल हमेशा भरा रहे और तुम्हें कभी कैलोरी गिनने की जरूरत न पड़े। जंगलों में और भी बहुत सारे घर हों, घूमने के लिए खेत हों और दुनिया के हर कोने में एडवेंचर हों।” लिन ने अपने पोस्ट में लिखा, ”आप कभी अपनी खूबसूरत मासूमियत न खोएं। आपके अंदर जो जिज्ञासा, उत्साह और अलग अंदाज है, वही आपको खास बनाता है। मेरी कामना है कि आपकी जिंदगी अच्छे दोस्तों, खुशहाल परिवार, हंसी और ढेर सारे प्यार से भरी रहे।”
View this post on Instagram
अपने मैसेज के आखिर में लिन ने दोनों की अब तक की यात्रा और साथ में बनाई गई यादों को याद किया। उन्होंने लिखा, ”हम अब तक जिन जगहों पर गए हैं और वहां जो यादें बनाई हैं, वे मेरे लिए खास हैं। अभी कुछ जगह ऐसी है, जहां हमारा घूमना बाकी है। आई लव यू।” रणदीप और लिन की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप ‘मोटले’ में हुई थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को जानने लगे और धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। कोरोना महामारी के दौरान जब देश में लॉकडाउन लगा था, तब दोनों ने साथ रहना शुरू किया।

इसके बाद रणदीप और लिन ने 29 नवंबर 2023 को शादी कर ली। दोनों ने मणिपुर में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी की तस्वीरों में दोनों पारंपरिक कपड़ों में नजर आए थे। उनकी शादी के बाद उनकी जिंदगी में एक और बड़ी खुशी आई, जब दोनों माता-पिता बने। मार्च में रणदीप और लिन की बेटी न्योमिका का जन्म हुआ। रणदीप ने सोशल मीडिया के जरिए बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी का जन्म उनके पिता के जन्मदिन के दिन हुआ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...