Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन लैशराम को जन्मदिन की दी बधाई, शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीर

December 20, 2023

रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन लैशराम को जन्मदिन की दी बधाई, शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीर

मुंबई: हाल ही में लिन लैशराम के साथ परिणय सूत्र में बंधे अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मंगलवार को अपनी पत्ज़्नी के जन्मदिन के अवसर पर उनके लिए एक प्यारा संदेश साझा किया।अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्ज़्नी के साथ दिल छू लेने वाली तस्वीरें साझा कीं।पहली तस्वीर में वह अपनी पत्ज़्नी के साथ बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर उनके रिसेप्शन की है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’शुक्र है कि भागना नहीं पड़ा। हाईवे से लेकर इस रास्ते तक हमने एक लंबा सफर तय किया है। जन्मदिन की बधाई। मुझे नहीं पता था कि जिंदगी इतनी बदल जाएगी, वो भी अच्छे के लिए। तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर धन्य हो गया हूं। आपकी वजह से जिंदगी में स्थिरता और शांति आ गई है, जिसकी जरूरत थी। लव यू आलवेज।‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

इस जोड़े ने 29 नवंबर को इंफाल में परिवार के सदस्यों और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक मैतेई समारोह में शादी की।इस बीच रणदीप और मणिपुरी युवती लिन दोनों अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं में व्यस्त हैं।जहां लिन अपनी फिल्म ‘बन टिक्की’ की शूटिंग कर रही हैं, वहीं रणदीप अपनी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें