Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘द साबरमती रिपोर्ट’ को मिली पीएम मोदी से प्रशंसा तो खुश हुईं राशि खन्ना, बोलीं- ‘99 रुपये में आप भी देखिए सिनेमा’

November 29, 2024

‘द साबरमती रिपोर्ट’ को मिली पीएम मोदी से प्रशंसा तो खुश हुईं राशि खन्ना, बोलीं- ‘99 रुपये में आप भी देखिए सिनेमा’

मुंबई: राशि खन्ना ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनकी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की प्रशंसा किए जाने पर आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही साउथ ब्यूटी ने दर्शकों से आग्रह किया कि सिनेमा दिवस पर सच पर आधारित यह फिल्म देखने जरूर जाएं।

अभिनेत्री ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “मैं रोमांचित थी और वास्तव में इस तरह के समर्थन की मुझे उम्मीद नहीं थी। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे अन्य प्रभावशाली लोगों के ट्वीट अविश्वसनीय रूप से उत्साहजनक थे। इसका एक महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा।

राशि ने कहा, “29 नवंबर को सिनेमा दिवस है, टिकट की कीमत 99 रुपये है। यह उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जिन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, तो सिनेमाघरों में जाइए और फिल्म देखिए। यह दर्शकों के लिए एक बोनस की तरह है और मुझे उम्मीद है कि वे इसका फायदा उठाएंगे।”

जब उनसे उनकी फिल्म की आलोचना के बारे में पूछा गया, तो राशि ने कहा, “मैं बस इतना कहूंगी कि कोई राय बनाने से पहले फिल्म देख लें, जिन्होंने साबरमती रिपोर्ट देखी है, वे समझते हैं कि यह प्रचार नहीं है। फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिएक्शंस आए हैं। इसलिए, मैं आग्रह करती हूं कि फिल्म देखें और खुद निर्णय लें।” फिल्म में राशि खन्ना ने एक निडर पत्रकार अमृता गिल की भूमिका निभाई है।

राशि का जन्मदिन 30 नवंबर को है। इससे पहले उन्होंने 100 बच्चों के साथ पौधे लगाकर अपना प्री-बर्थडे मनाया।

उन्होंने अपना बर्थडे प्लान शेयर करते हुए कहा, “मेरी योजना है कि परिवार के साथ मैं काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए वाराणसी जाऊं। मैं हर साल पौधे लगाती हूं, इसलिए मैंने इस बार कुछ बड़ा करने के बारे में सोचा। मैंने पर्यावरण को लेकर काम करने वाले भामला फाउंडेशन से संपर्क किया और उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाने का विचार सुझाया ताकि अगली पीढ़ी को पर्यावरण की देखभाल के महत्व के बारे में सिखाया जा सके।

राशि ने बताया कि वह पिछले चार साल से अपने जन्मदिन पर पौधे लगा रही हैं और इस अवसर पर उनके घर पर हर साल सत्संग होता है। उन्होंने कहा, मैं आध्यात्मिक हूं और भगवान के साथ खास दिन का जश्न मनाना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। इस साल मैंने जन्मदिन से पहले जश्न मनाने की योजना बनाई क्योंकि मैं अपने जन्मदिन पर वाराणसी में रहूंगी।“

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें