
नई दिल्ली। लंदन की टेक्नोलॉजी कंपनी नथिंग के सब-ब्रांड सीएमएफ ने भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ अपनी साङोदारी की घोषणा की है। रश्मिका को सीएमएफ प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ब्रांड एंबेसडर के रूप में, रश्मिका कंपनी के डिजिटल, ¨पट्र और टीवीसी कैंपेन में दिखाई देंगी। यहां वे सीएमएफ प्रोडक्ट की इनोवेटिव स्पिरिट और स्टाइलिश लुक को एक अलग अंदाज में पेश करेंगी।
नथिंग इंडिया के प्रेसिडेंट विशाल भोला ने कहा, रश्मिका मंदाना का सीएमएफ परिवार में स्वागत करते हुए हम बहुत खुश हैं। सीएमएफ बाय नथिंग रोजमर्रा के अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए खूबसूरत, फंक्शनल और थॉटफुल डिवाइस तैयार करने की हमारी फिलॉसफी को प्रस्तुत करता है। हमारा मानना है कि टेक्नोलॉजी न केवल इनोवेटिव होनी चाहिए, बल्कि हमें खुश करने और खुद को अभिव्यक्त करने का स्नेत भी होनी चाहिए। रश्मिका मंदाना के डायनेमिक और जीवंत व्यक्तित्व के साथ ही काम के प्रति उनके समर्पण के कारण वे सीएमएफ बाय नथिंग के लिए पहली पसंद रही हैं।
इसीलिए हम रश्मिका के साथ अपने ब्रांड को प्रस्तुत करने और ग्राहकों को प्रेरित करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इसके प्रभावशाली रंग और खास प्रोडक्ट ने सबसे पहले मुझे इसकी ओर आकर्षित किया है। इसकी डिज़ाइन और खूबसूरती मेरी पसंद से मेल खाती है, यही कारण है कि मेरे लिए यह साङोदारी बेहद स्वाभाविक रही है। मैं सीएमएफ के साथ जुड़ने और कुछ बेहद खास बनाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...