Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rashmika Mandanna ने धनतेरस पर परिवार और त्योहारों के लिए अपने प्यार को किया जाहिर

October 29, 2024

Rashmika Mandanna ने धनतेरस पर परिवार और त्योहारों के लिए अपने प्यार को किया जाहिर

Rashmika Mandanna : रश्मिका मंदाना एक एक्ट्रेस हैं जो अपनी बैक-टू-बैक हिट फिल्मों से सफलता की मिसाल पेश करती हैं। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में सुपरहिट फिल्में देकर पैन-इंडिया परसोना बना लिया है। उन्हें नेशनल क्रश, क्रश्मिका और श्रीवल्ली जैसे टाइटल से जाना जाता है, इतना ही नहीं उन्हें गोल्डन गर्ल और अशर्फी गर्ल भी कहा जाता है। आज, जब पूरा देश धनतेरस का त्यौहार मना रहा है, रश्मिका के गोल्डन गर्ल और अशर्फी जैसे खिताबों से कनेक्शन इस मौके को और भी खास बना रहा है।

जैसे की आज धनतेरस के साथ त्यौहारी सीजन की शुरुआत हो रही है। ऐसे में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया है, कि “सभी को एक साथ देखना हमेशा अच्छा लगता है। अपने बिजी शेड्यूल के साथ, मैं खास मौकों के दौरान अपने परिवार के साथ बिताए समय को सच में वैल्यू करती हूं। धनतेरस एक खूबसूरत त्योहार है जो सभी के लिए खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।”

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, कि “धनतेरस नई शुरुआत का दिन है और मुझे सकारात्मक बदलावों और नई शुरुआत का स्वागत करने का विचार पसंद है। इस साल मैंने कुछ खास नहीं खरीदा है, लेकिन मैं अपने रास्ते में आने वाले नए अनुभवों और अवसरों को लेकर उत्साहित हूँ।”

रश्मिका हमेशा अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए सोने के गहनों के लिए अपनी माँ की ओर रुख करती हैं। वह कहती हैं, “सोने की खूबसूरती और महत्व हमेशा बना रहता है। मेरी माँ के पास सोने के खूबसूरत गहने हैं और मुझे खास मौकों पर उन्हें उनसे लेना अच्छा लगता है। इससे परंपरा का एक प्यारा सा स्पर्श जुड़ जाता है।इसके अलावा, रश्मिका के पास पुष्पा 2: द रूल, छावा, रेनबो, द गर्लफ्रेंड और सिकंदर सहित कई जबरदस्त फिल्में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें