Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन को दिया खास तोहफा

November 10, 2024

‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन को दिया खास तोहफा

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फिल्म पुष्पा के अपने को-स्टार अल्लू अर्जुन को खास तोहफा दिया है।

अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पल साझा किया है, जिसमें उनकी फिल्म पुष्पा को-स्टार रश्मिका मंदाना का दिल छू लेने वाला जेस्टर देखने मिल रहा है। पुष्पा: द राइज़ में श्रीवल्ली के किरदार से मशहूर हुई रश्मिका ने अपने इस इमोशन से भरे अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है।

अल्लू अर्जुन ने एक खूबसूरत नोट और प्यारे गिफ्ट की झलक शेयर की है, जो उन्हें रश्मिका से मिला है। अपने पोस्ट में उन्होंने रश्मिका को धन्यवाद देते हुए उनके इस जेस्टर की सराहना की है। उन्होंने इस तरह से यह भी बताया है कि उनके बीच ऑफ-स्क्रीन भी एक गहरी दोस्ती है।

नोट में लिखा गया है, मेरी माँ ने कहा था कि किसी को चांदी का तोहफा देने से उसे सौभाग्य प्राप्त होता है।मुझे उम्मीद है कि यह छोटी सी चांदी और मिठाई आपके लिए और ज्यादा सौभाग्य, सकारात्मकता और प्यार लेकर आएगी। आपको और आपके खूबसूरत परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ!लव, रश्मिका मंदाना।इसके जवाब में, अल्लू ने लिखा, थैंक यू डियर। अब बहुत सारे लक की जरूरत है।

रश्मिका, पुष्पा: द रूल के मच अवेटेड सीक्वल में श्रीवल्ली के किरदार में लौटने वाली हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें