Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rashmika Mandanna हर दिसंबर ब्लॉकबस्टर फिल्मों संग कर रही हैं दर्शकों के दिलों पर राज

December 24, 2024

Rashmika Mandanna हर दिसंबर ब्लॉकबस्टर फिल्मों संग कर रही हैं दर्शकों के दिलों पर राज

Rashmika Mandanna : रश्मिका मंदाना का भारतीय सिनेमा में सफर वाकई कमाल का रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से की और जल्द ही हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी पहचान बना ली। देखते ही देखते वो पूरे भारत की पसंदीदा स्टार बन गईं। अपनी शानदार एक्टिंग, दिलकश अंदाज और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के साथ रश्मिका आज भारतीय सिनेमा की सबसे भरोसेमंद स्टार्स में से एक बन गई हैं। अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज के दर्शकों से जुड़ने की उनकी खूबी ने उन्हें एक दमदार नाम बना दिया है।

जहां शाहरुख खान दीवाली और सलमान खान ईद पर अपनी फिल्में रिलीज़ करने के लिए जाने जाते हैं, वहीं रश्मिका मंदाना ने दिसंबर को अपना खास महीना बना लिया है। पिछले कुछ सालों में, दिसंबर उनके लिए “जादुई महीना” साबित हुआ है, क्योंकि उनकी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अब तो फैंस साल के अंत में उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। रश्मिका का दिसंबर का सफर 2021 में पुष्पा: द राइज से शुरू हुआ। इसमें उन्होंने श्रीवल्ली का यादगार किरदार निभाया, जो अल्लू अर्जुन के पुष्पराज की लवर थी। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की हैं। दर्शकों ने रश्मिका के मजबूत और जुझारू महिला के किरदार और उनके शानदार डांस मूव्स की खूब तारीफ की हैं।

Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna

फिल्म में रश्मिका की दमदार मौजूदगी ने उनके किरदार श्रीवल्ली को एक कल्चरल आइकॉन बना दिया और उन्हें भारतीय सिनेमा की टॉप स्टार्स की लिस्ट में पक्की जगह दिला दी है। दिसंबर 2023 में रश्मिका ने एनिमल के साथ अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा, जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ नजर आईं। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्टेड यह एक दमदार एक्शन फिल्म थी, और रश्मिका की परफॉर्मेंस ने इसमें एक अलग ही रंग जोड़ दिया। उनकी रणबीर के साथ केमिस्ट्री और उनके किरदार की इमोशनल गहराई ने दर्शकों का दिल जीत लिया, जिससे एक बार फिर साबित हुआ कि वह कितनी वर्सेटाइल एक्टर्स हैं।

इस दिसंबर रश्मिका पुष्पा 2: द रूल के साथ वापस आईं हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अल्लू अर्जुन एक बार फिर पुष्पराज के किरदार में नजर आएं हैं, लेकिन इस बार रश्मिका का किरदार श्रीवल्ली पहले से ज्यादा अहम है। जहां, पहले पार्ट में उनका स्क्रीन टाइम कम थी, वहीं पुष्पा 2 में उन्हें अपनी एक्टिंग और दमदार डांस मूव्स दिखाने का पूरा मौका मिला है। फिल्म की जबरदस्त सफलता ने रश्मिका को एक नेशनल हीरोइन और बॉक्स ऑफिस की सुपरस्टार के तौर पर और मजबूत कर दिया है।

Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna

रश्मिका का दिसंबर जादू यहीं नहीं रुकता। उनके आने वाली फिल्म द गर्लफ्रेंड का टीजर भी पुष्पा 2: द रूल के साथ रिलीज़ किया गया। राहुल रवींद्रन द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म एक तेलुगू रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें रश्मिका के साथ धीक्षित शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं। फैंस अब इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें इसके रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा, रश्मिका के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनमें विक्की कौशल के साथ छावा, रेनबो, एनिमल पार्क, और मच अवेटेड सिकंदर का नाम शामिल हैं, जिसमें वह सलमान खान के साथ नजर आएंगी। रश्मिका मंदाना की पॉपुलैरिटी साल दर साल बढ़ती जा रही है, और बॉक्स ऑफिस पर उनकी सफलता के साथ, दिसंबर हमेशा उनके लिए खास रहने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें