Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan की फिल्म ‘सिकंदर’ में हुई Rashmika Mandanna की एंट्री,जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग

May 9, 2024

Salman Khan की फिल्म ‘सिकंदर’ में हुई Rashmika Mandanna की एंट्री,जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग

मुंबई:- बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर में काम करती नजर आ सकती है। सलमान खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ अनाउंस की थी। मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खान एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ का पहला शेड्यूल मई में शुरू करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन मुरुगादॉस करेंगे।

आपको बता दे कि सलमान खान की एक्शन ड्रामा फिल्म सिकंदर के लिए अभिनेत्री का नाम फाइनल हो गया है। वो कोई और नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना है। जो फिल्म सिंकदर में सलमान खान के अपोजिट काम करती नजर आ सकती हैं। माना जा रहा है कि रश्मिका मंदाना सुपरस्टार सलमान खान के साथ पहली बार काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार भी हैं। फिल्म ‘सिकंदर’ का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। ‘सिकंदर’ अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें