Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘टिप टिप बरसा पानी’ पर नंगे पैर डांस करने से घायल हुई थी रवीना टंडन, ‘आईबीडी’ में किया खुलासा

September 10, 2023

‘टिप टिप बरसा पानी’ पर नंगे पैर डांस करने से घायल हुई थी रवीना टंडन, ‘आईबीडी’ में किया खुलासा

मुंबई: डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 3’ के स्पेशल एपिसोड में गेस्ट के तौर पर रवीना टंडन शामिल हुई। एपिसोड के दौरान, कंटेस्टेंट शिवांशु सोनी और कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे ने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर परफॉर्म किया।रवीना टंडन ने शिवांशु की सराहना करते हुए कहा, ‘मेरे लिए, यह यूनिक स्टाइल है। यह सेंसुअल सॉन्ग है और इसे इस रोबोटिक स्टाइल में देखकर मैं दंग रह गयी।

यह एक्ट इतना शानदार है कि मैं आप पर से नजरें नहीं हटा सकी। आप क्लासिकल डांसर हैं लेकिन जब आपने इस रोबोटिक डांस में ट्रांसफॉर्म किया, तो ऐसा लगा मानो आप एक पूरी तरह से अलग कलाकार में बदल गए हों। इसे देखने के बाद, मुझे लगता है कि किसी को भी दोबारा इस गाने का प्रयास नहीं करना चाहिए, और यहां तक कि आपकी खूबसूरत प्रस्तुति को देखने के बाद मैं इसे करने के बारे में भी नहीं सोचूंगी।’

गाने के बारे में बात करते हुए, वह पुरानी यादों में खो गई और उन्होंने कहा, ’हम कंस्ट्रक्शन साइट पर शूटिंग कर रहे थे, और मैं नंगे पैर थी, वहां कीलें पड़ी गुई थी, जिससे मुझे खरोंच आई। मुझे टिटनेस का इंजेक्शन लेना पड़ा और दो दिन बाद बारिश के कारण मैं बीमार पड़ गयी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘जो ग्लैमर आप स्क्रीन पर देखते हैं, वह पर्दे के पीछे की अनकही कहानियों को छिपा देता है। रिहर्सल के दौरान चोट लगना आम बात है, फिर भी हम सभी उन्हें सहते हैं। लेकिन शो चलते रहना चाहिए, चाहे स्क्रीन पर हो या मंच पर, दर्द सहने के बावजूद किसी की अभिव्यक्ति और मुस्कान कभी कम नहीं होनी चाहिए। ये वे संघर्ष हैं जो सभी कलाकार और कोरियोग्राफर पर्दे के पीछे सहते हैं।’इंडियाज बेस्ट डांसर 3’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें