Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रवि दुबे और सरगुन मेहता आमिर खान के पूर्व निवास ‘फ्रीडा वन’ में होंगे शिफ्ट, के.एल. राहुल और जैकी श्रॉफ के होंगे पड़ोसी

June 11, 2025

रवि दुबे और सरगुन मेहता आमिर खान के पूर्व निवास ‘फ्रीडा वन’ में होंगे शिफ्ट, के.एल. राहुल और जैकी श्रॉफ के होंगे पड़ोसी

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले और अब मनोरंजन उद्योग के सफलतम निर्माता जोड़ी बन चुके रवि दुबे और सरगुन मेहता ने हाल ही में अपनी ज़िंदगी में एक बड़ा और शानदार बदलाव किया है। इस जोड़ी ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में स्थित आमिर खान के पूर्व निवास ‘फ्रीडा वन’ में एक पूरा फ्लोर लीज़ पर लिया है।

फ्रीडा वन, बांद्रा वेस्ट की एक प्रीमियम रेसिडेंशियल बिल्डिंग है, जहां इनके नए पड़ोसी हैं – भारतीय क्रिकेट स्टार के.एल. राहुल, बॉलीवुड के दिग्गज जैकी श्रॉफ और बिज़नेसमैन यश गोयनका। बांद्रा वेस्ट पहले से ही सलमान खान, शाहरुख खान और रेखा जैसी बॉलीवुड हस्तियों का घर रहा है, जिससे यह इलाका मुंबई का सबसे सितारा-जड़ा इलाकों में गिना जाता है।

रवि और सरगुन की जोड़ी न सिर्फ निजी जीवन में बल्कि पेशेवर मोर्चे पर भी बेहद सफल रही है। अपने प्रोडक्शन हाउस ‘ड्रीमियाता ड्रामा’ के अंतर्गत उन्होंने कई पंजाबी फिल्में, टेलीविजन शोज़ और यूट्यूब सीरीज़ का निर्माण किया है।

साल २००३ में इस जोड़ी ने ‘ड्रीमियाता म्यूज़िक’ के ज़रिए म्यूज़िक इंडस्ट्री में भी कदम रखा। उनका पहला गाना वे हानियाँ इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड करते हुए यूट्यूब पर १०० मिलियन व्यूज़ पार कर गया, और इसकी लोकप्रियता ने माइली साइरस के ‘ फ्लॉवर’ को भी पीछे छोड़ दिया। अब ड्रीमियाता ड्रामा डिस्कवरी के अंतर्गत उनकी अगली पेशकश चम्पा लीला भी जल्द आने वाली है, जो उनके बढ़ते कंटेंट पोर्टफोलियो में एक और अहम मील का पत्थर होगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सरगुन मेहता हाल ही में सौकण सौकणे २ में नज़र आई थीं, जो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, और इस फिल्म को रवि और सरगुन ने प्रोड्यूस भी किया है।

वहीं रवि दुबे अब नितेश तिवारी की रामायण में एक अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और यश जैसे सितारे भी हैं। इसके अलावा इस जोड़ी ने हाल ही में दो यूट्यूब शो तुझसे है आशिक़ी और हाले दिल भी लॉन्च किए हैं।

ये भी पढ़ें- मध्य पूर्व संकट से तेल कीमतों में उछाल, ब्रेंट क्रूड 60% से अधिक चढ़ा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें