Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ में Sonakshi Sinha के अभिनय पर Rekha ने की तारीफ़,कही ये बड़ी बात

May 9, 2024

‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ में Sonakshi Sinha के अभिनय पर Rekha ने की तारीफ़,कही ये बड़ी बात

मुंबई :- बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने वेबसीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार में सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय की तारीफ की है। संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा ,संजीदा शेख फरदीन खान और शेखर सुमम जैसे कलाकार शामिल हैं। हीरामंडी: द डायमंड बाजार हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है।

‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ में सोनाक्षी सिन्हा ने दोहरी भूमिका निभायी है। आपको बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा ने इस वेबसीरीज में रेहाना और फरीदान की भूमिका निभायी है, जो मां बेटी होती हैं। वहीं सोनाक्षी के इन किरदारों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा ने भी सोनाक्षी की तारीफ की। हाल ही में ‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ की शानदार स्क्रीनिंग हुई थीं।

जिसमें पूरी स्टार कास्ट के साथ-साथ रेखा भी शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने सोानक्षी के किरदार को लेकर उनकी तारीफ की। इसका खुलासा सोनाक्षी सिन्हा ने किया है। सोनाक्षी ने बताया कि, यदि मैं इसके बारे में सोचती हूं तो भी मैं अवाक रह जाती हूं। रेखा बहुत रोमांचित थी। उन्होंने मेरी मां से कहा था कि वह मेरी दूसरी मां है और वो मेरी बेटी है, आपकी बेटी नहीं। आगे कहा कि मुझसे बहुत प्यार करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें