Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

आर्या की पैन इंडिया फिल्म ‘Vettuvam’ की रिलीज डेट का ऐलान, 2027 में होगी रिलीज

October 31, 2026

आर्या की पैन इंडिया फिल्म ‘Vettuvam’ की रिलीज डेट का ऐलान, 2027 में होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क : मेकर्स ने सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली मल्टीस्टारर पैन-इंडिया एक्शन फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। साथ ही, फिल्म की एक झलक भी दिखाई है, जिसमें जमीन पर कब्जे की लड़ाई, प्राचीन मार्शल आर्ट और बड़े लेवल पर फिल्माए गए एक्शन की झलक देखने को मिलती है।

इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली एक्शन स्पेक्टेकल फिल्म को उसकी रिलीज़ डेट मिल गई है। डायरेक्टर पा रंजीत की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म ‘वेट्टुवम’ के मेकर्स ने उसका ब्रांड न्यू पोस्टर शेयर किया है। बता दें कि पोस्टर में पोंगल 2027 के खास मौके कर फिल्म की ग्रैंड वर्ल्डवाइड थिएटर्स रिलीज़ की तारीख को लॉक किया गया है।

जब से इस प्रोजेक्ट की घोषणा हुई है तब से इसे लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल देखने मिल रहा है। ऐसे में जब टीम ने द वर्ल्ड ऑफ वेट्टुवम के इंट्रोडक्शन वीडियो को जारी किया, तब उसके अलग अलग भाषाओं में जारी किए गए वॉयसओवर्स ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इसमें पंकज त्रिपाठी ने हिंदी, तमिल में डायरेक्टर पा. रंजीत, तेलुगु में राणा दग्गुबाती, किच्चा सुदीप ने कन्नड़ में और मलयालम में सौबिन शाहिर ने अपनी आवाज दी है। कहना होगा कि वीडियो ने दर्शकों को एक ऐसी दुनिया की झलक दिखाई, जिसे आज तक भारतीय सिनेमा द्वारा पर्दे पर अब तक नहीं देखने मिला है।

यह फिल्म बीते समय में हुए झगड़ों के असर को सामने लाती है, जो आज भी हमारे वर्तमान पर असर डाल रहे हैं और आने वाले भविष्य के लिए किसी खतरे से कम नहीं हैं। यह पूरी लड़ाई जमीन पर अपना कब्जा बनाने की है। फिल्म को जो चीज अलग बनाती है वह है इसे आकार देने के लिए कि गई शारीरिक मेहनत। फिल्म में पारंपरिक मार्शल आर्ट से लेकर पुराने समय से आ रहे है खेल मल्लखंब को बिल्कुल नए और दमदार अंदाज में पेश किया गया है। ऐसे में सभी इन एक्शन सीन को जबरदस्त बनाने के लिए फिल्म के सभी लीड कलाकारों ने बेहद कड़ी ट्रेनिंग ली है।

फिल्म में आर्या, शोभिता धूलिपाला, कलैयारासन और कई बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन सभी की मौजूदगी फिल्म की कहानी को और दमदार बनाएगी।

डायरेक्टर पा. रंजीत ‘सरपट्टा परंबरई’ और ‘थंगालान’ जैसी फिल्मों के बाद, एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘वेट्टुवम’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर कुछ बेहद अनोखा लेकर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म के माहौल के साथ जाने वाले शानदार म्यूजिक को जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। कहना होगा कि जी. वी. प्रकाश कुमार का म्यूजिक फिल्म में एक अलग ही रंग भरने वाला है, जिससे पा. रंजीत द्वारा बनाई गई यह दुनिया और भी खास बन जाती है।

पा. रंजीत ‘कबाली’, ‘काला’, ‘सरपट्टा परंबरई’ और ‘थंगालान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। ऐसे में वह अब अपनी नई फिल्म ‘वेट्टुवम’ के साथ जबरदस्त वापसी कर रहे हैं। फिल्म को मेकर्स द्वारा बड़े स्केल पर आकार देने की तैयारी है।

पा. रंजीत द्वारा लिखे और डायरेक्टेड यह फिल्म दिसंबर 2026 में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी कुल 5 भाषाओं में पूरे देश में मौजूद सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को एस. साई देवानंद, एस. साई वेंकटेश्वरन और पा. रंजीत ने प्रोड्यूस किया है। जबकि इसे लर्न एंड टीच प्रोडक्शन और नीलम प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें