Dainik Savera Times

राम गोपाल वर्मा की ‘Police Company’ की रिलीज डेट फाइनल, जानें कब बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क: टी-सीरीज़ और राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ 4 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में हर्षवर्धन राणे मुंबई के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म मुंबई में अंडरवर्ल्ड के खिलाफ पुलिस की लड़ाई के सबसे हिंसक दौर को फिर से पर्दे पर जीवंत करेगी। भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और RGV कंपनी प्रोडक्शन के सहयोग से बनी इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है। ‘पुलिस कंपनी’ दर्शकों को कल्ट क्राइम ड्रामा ‘कंपनी’ की दुनिया के दूसरे पहलू से रूबरू कराएगी।

वास्तविक घटनाओं और असल ज़िंदगी के किरदारों से प्रेरित ‘पुलिस कंपनी’ उन असाधारण परिस्थितियों की कहानी बयां करती है, जिनके चलते करीब 300 गैंगस्टरों का सफाया हुआ।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘पुलिस कंपनी’, टी-सीरीज़ फिल्म्स और RGV कंपनी प्रोडक्शन की प्रस्तुति है। फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है, जबकि इसके निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और राम गोपाल वर्मा हैं।

शस्त्र पूजा का पावन दिन। न्याय का जज़्बा। ‘पुलिस कंपनी’ का दम। 4 जून 2027 को सिनेमाघरों में।

Exit mobile version