मुंबई: बॉलीवुड के अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें फैल गईं, लेकिन अब उनके परिवार और बेटे सनी देओल की टीम की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आई है। परिवार ने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।
सनी देओल की टीम ने बताया, “धर्मेंद्र रिकवर कर रहे हैं और इलाज का असर दिख रहा है। आइए हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें।” टीम ने यह भी कहा कि वह लगातार मीडिया से संपर्क में हैं और धर्मेंद्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें।
![]()
सोशल मीडिया पर रातोंरात फैली झूठी खबरों में दावा किया गया था कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है। कुछ टीवी चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स ने बिना पुष्टि के इसे प्रचारित कर दिया। इन खबरों को देखकर कई नामी हस्तियों और राजनेताओं ने श्रद्धांजलि संदेश साझा किए, लेकिन कुछ ही घंटों में धर्मेंद्र के परिवार ने इसका खंडन कर दिया।
अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह “गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक” है। उन्होंने कहा, “कैसे किसी चैनल या व्यक्ति ने ऐसी झूठी खबर फैलाई जो अभी इलाज पर है और रिकवर कर रहा है? कृपया परिवार की निजता का सम्मान करें।”
ईशा देओल ने भी पोस्ट में लिखा कि उनके पिता स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे परिवार की निजता का सम्मान करें और धर्मेंद्र की तेज़ रिकवरी के लिए प्रार्थना करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...