Site icon Dainik Savera Times

Prime Video की ‘Be Happy’ की कहानी से लेकर Remo D’Souza ने की खुलकर बात

इंटरनेशनल डेस्क: मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा अपनी नई फिल्म बी हैप्पी के साथ एक इमोशनल कहानी लेकर आए हैं, जो अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। डांस पर बेस्ड शानदार फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले रेमो ने इस बार एक दिल छू लेने वाली कहानी पर काम किया है, जो एक पिता और बेटी के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग को दिखाती है। डांस रियलिटी शोज़ के दौरान रेमो ने जो रियल लाइफ स्टोरीज़ सुनीं, उनसे इंस्पायर होकर उन्होंने ये फिल्म बनाई है। बी हैप्पी ने ऑडियंस को इमोशनल कर दिया है, जो सपनों, हौसले और प्यार की ताकत को सेलिब्रेट करती है।

एक कैंडिड बातचीत में रेमो डिसूजा ने बी हैप्पी के पीछे की इंस्पिरेशन के बारे में बताया, “बी हैप्पी की कहानी मेरे साथ सालों से थी। मैं हमेशा एक ऐसी इमोशनल कहानी बताना चाहता था जो पिता और बेटी के रिश्ते को गहराई से दिखाए। इस फिल्म की इंस्पिरेशन मुझे डांस रियलिटी शोज़ के दौरान मिली उन असली कहानियों से मिली, जहां मैंने देखा कि बच्चे कैसे अपनी ज़िंदगी की मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों के पीछे भागते हैं। मैंने तभी सोचा था कि ऐसी ही एक कहानी को बड़े पर्दे पर लाना चाहिए। एक शानदार राइटर्स टीम के साथ मिलकर इस कहानी को आकार मिला, और जिसने भी इसे सुना, उसे ये तुरंत दिल से जुड़ती लगी। ये फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि ये अब तक की मेरी किसी भी फिल्म से बिल्कुल अलग है।”

अभिषेक बच्चन को लीड रोल में कास्ट करने पर रेमो डिसूजा ने कहा, “जब शिव के किरदार की बात आई, तो अभिषेक बच्चन मेरी पहली और आखिरी पसंद थे। वो एक बेहतरीन एक्टर हैं और भले ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं, लेकिन ऑडियंस उन्हें डांस से सीधे तौर पर नहीं जोड़ती। यही कॉन्ट्रास्ट इस रोल के लिए परफेक्ट था। मैं चाहता था कि किरदार में एक ऐसा टच हो, जो प्रोफेशनल डांसर न होने की सच्चाई को दिखाए। अभिषेक ने हर सीन में मुझे सरप्राइज किया है, और मैं एक्साइटेड हूं कि ऑडियंस भी इस फिल्म में उनकी गहराई और इमोशन को देखेगी।”

रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले लिज़ेल रेमो डिसूजा के प्रोडक्शन में बनी और रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में आई बी हैप्पी एक सिंगल और समर्पित पिता और उसकी समझदार बेटी की इमोशनल जर्नी को दिखाती है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही, नासर और इनायत वर्मा अहम किरदारों में हैं, जबकि जॉनी लीवर और हरलीन सेठी सपोर्टिंग रोल्स में नजर आ रहे हैं। बी हैप्पी अब प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज़ में स्ट्रीम हो रही है।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: CM उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाला रिबन काटने से किया इनकार, जमकर हो रही तारीफ

Exit mobile version