मुंबई : रणवीर सिंह एक बहुत बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने जमीन से जुड़े व्यवहार के लिए जाना जाता है। लोग उनकी तारीफ करते हैं क्योंकि वो अपने काम को लेके बहुत डेडीकेटेड हैं और सभी के साथ, चाहे वो इंडस्ट्री के लोग हो या फिर उनके फैंस, बेहद अच्छी तरह से इंटरेक्ट करते हैं। उनका काम को लेकर जुनून और अच्छे व्यवहार ने उन्हें बहुत सम्मान दिलाया है। बॉलीवुड के जाने-माने पपराजी अक्सर कहते हैं कि रणवीर का स्वभाव इतना सक्सेसफुल होने के बाद भी नहीं बदला है और वह अभी भी पहले की तरह ही व्यवहारिक हैं। यही वह बात है जो उन्हें ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह पर सभी का पसंदीदा बनाती है।
रणवीर की विनम्रता का सबसे दिल को छू लेने वाला एग्जांपल बॉलीवुड के जाने-माने फोटोग्राफर वरिंदर चावला से मिला है। चावला ने हाल ही में एक कहानी शेयर की है, जिसमें उन्होंने रणवीर के अच्छे व्यवहार और उनके हाव-भाव को खूबसूरती से बताया है, जिसपर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता। जब चावला ने रणवीर को बताया कि उनकी बहन का सपना है उनसे मिलने का तब रणवीर ने तुरंत इसपर रिस्पॉन्ड किया। उन्होंने चावला और उनके परिवार को एक ब्रांड शूट के सेट पर बुलाया।
अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद, रणवीर ने उन्हे दिल से ग्रीट किया, उनसे लंबी बातें की, और इस बात का ध्यान रखा की वह कुछ खूबसूरत यादें और तस्वीरें लेकर वापस जाएं। रणवीर इस तरह से अच्छे व्यवहार ने फोटोग्राफर पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा। इस तरह से यह बात भी साबित हो गई की रणवीर क्यों एक सच्चे सुपरस्टार हैं जो लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
रणवीर सिंह की विनम्रता सिर्फ बड़े-बड़े कामों तक सीमित नहीं है; यह उनकी रोजमर्रा की पपराजी से बातचीत में भी झलकती है। रणवीर अक्सर फोटोग्राफरों के साथ सम्मान और गर्मजोशी से पेश आते हैं। उनकी गर्मजोशी और दोस्ताना अंदाज ने उन्हें इंडस्ट्री में बहुत पॉपुलर बना दिया है, जिससे पता चलता है कि असल महानता सिर्फ टैलेंट और सक्सेस के बारे में नहीं है, बल्कि यह भी है कि कोई उन्हें कितनी खूबसूरती और शालीनता से संभालता है।