Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rhea Kapoor ने शेयर किया फिल्म ‘क्रू’ की सेट का मजेदार BTS वीडियो

March 25, 2024

Rhea Kapoor ने शेयर किया फिल्म ‘क्रू’ की सेट का मजेदार BTS वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार रिया कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म क्रू के सेट से सोशल मीडिया पर बीटीएस वीडियो शेयर किया है। फिल्म क्रू में करीना कपूर,कृति सैनन और तब्बू की मुख्य भूमिका है। फिल्म निर्माता रिया कपूर ने फिल्म क्रू के सेट से सोशल मीडिया पर बीटीएस वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे क्रू के सेट पर टीम के साथ चिट चैट करते हुए करीना कपूर और कृति सेनन पिज्जा पार्टी को एंजॉय कर रही हैं। रिया कपूर ने कैप्शन में लिखा है,लोग कहते हैं हीरोइनें खाना नहीं खातीं! करीना कपूर खान और कृति सैनन के

पिज़्ज़ा पार्टी, तब्बू आपको मिस किया।क्रू इस आने वाले फ्राइडे होगा सिनेमाघरों में। फिल्म क्रू को बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है जिसके निर्देशक राजेश कृष्णन हैं। यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें