Bigg Boss 19 : रियलिटी शो बिग बॉस 19 हर दिन नए ड्रामे और बदलते रिश्तों की वजह से सुर्खियों में है। बता दें कि शो की शुरुआत से ही अभिनेत्री कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और गौरव खन्ना को अच्छे दोस्त माना जा रहा था। वहीं तीनों के बीच की बॉन्डिंग दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही थी। लेकिन अब घर के भीतर की परिस्थितियां और टास्क की वजह से इनके रिश्ते में दरार साफ दिखाई देने लगी है।
कुनिका पर बरसीं तान्या
नए प्रोमो में दिखाया गया कि टास्क के दौरान तान्या और गौरव ने कुनिका को जमकर खरी-खोटी सुनाई। तान्या ने कुनिका पर तंज कसते हुए उनकी मां की परवरिश तक पर सवाल उठा दिए। तान्या ने गुस्से में कहा, “ये कौन सी दुनिया का सच है जिसमें किसी को इस तरह से जज किया जा रहा है क्योंकि उसने कोई संघर्ष नहीं किया? क्या आप मेरा संघर्ष देखेंगे? आपने मुझे इतना कुछ कहा, फिर भी मैंने चुप्पी साधी। आखिर कब तक कोई सहन करेगा?” तान्या का यह जवाब सुनकर घर का माहौल और भी गरमा गया। इससे साफ है कि दोनों के रिश्ते में अब पहले जैसी समझ और सहयोग नहीं बचा है।
View this post on Instagram
गौरव ने भी जताई नाराजगी
बता दें कि सिर्फ तान्या ही नहीं, बल्कि गौरव खन्ना ने भी कुनिका की आलोचना करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रोमो में गौरव कहते दिखे “शेरनी अपने बच्चों को खाती है क्या? आपने तो उन्हें टोक दिया। आपको एक सेकंड का भी मलाल या अपराधबोध नहीं है? एक बार नजर उठाकर देखिए, कितने लोग खड़े हैं आपको सुनाने के लिए।”
गौरव की यह टिप्पणी स्पष्ट करती है कि कुनिका के रवैये ने उन्हें भी आहत किया है और उनकी दोस्ती अब कमजोर होती जा रही है।
बिग बॉस 19 के घर में कौन है?
बता दें कि बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त को हुआ था। इस बार शो को “घरवालों की सत्ता” थीम पर बनाया गया है। इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और यह JioCinema तथा Colors TV पर प्रसारित हो रहा है।
इस सीज़न में शामिल प्रतियोगियों की लिस्ट लंबी है – गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अवेज़ दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, नगमा मिराजकर, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी।
कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और गौरव खन्ना की दोस्ती में पड़ी दरार
शो में दिन-ब-दिन रिश्तों के समीकरण बदलते जा रहे हैं। शुरुआत में जहां कुनिका और तान्या के बीच अच्छी समझ देखने को मिली थी, वहीं अब दोनों के बीच तनाव साफ नज़र आ रहा है। गौरव भी कुनिका से दूरी बनाते दिख रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये दोस्ती पूरी तरह टूट जाएगी या हालात सुधरेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...