Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anant-Radhika Pre-Wedding Bash:जामनगर में Rihanna ने दी शानदार परफॉर्मेंस, पूरे अंबानी परिवार संग किया Dance

March 2, 2024

Anant-Radhika Pre-Wedding Bash:जामनगर में Rihanna ने दी शानदार परफॉर्मेंस, पूरे अंबानी परिवार संग किया Dance

जामनगर : जैसे कि आप जानतें है, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से शुरू हो चुका है। पहले दिन मेहमानों ने किसी और का नहीं बल्कि रिहाना का मेगा परफॉर्मेंस देखा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो काफी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल क्लिप में से एक में वर्ल्ड लेवल पर फेमस सिंगर को अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट के साथ स्टेज पर दिखाया गया है।

वीडियो में रिहाना के परफोर्मेंस के साथ राधिका काफी खुश और एक्साइटेड दिखीं। बाद में पॉप सिंगर रिहाना ने राधिका को हग भी किया। सिंगर रिहाना के साथ स्टेज पर पूरा अंबानी परिवार भी नजर डांस करते हुए नजर आया। उनके साथ ईशा के पति आनंद पीरामल भी शामिल हुए जिन्हें आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं। 1-3 मार्च के प्री-वेडिंग बैश के दौरान, पहले दिन को एन इवनिंग इन एवरलैंड कहा गया,

जिसमें ड्रेस कोड को एलिगेंट कॉकटेल के रूप में लिस्टिड था। अब, दूसरे दिन सुझाए गए ड्रेस कोड जंगल फीवर के साथ ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड की मेजबानी की जाएगी। आखिरी दिन में भी दो कार्यक्रम होंगे, इस शादी फंक्शन्स पर देश और दुनियाभर के लोगों की नजरें बनी हुई हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी बॉलीवुड स्टार्स से सजी हुई है,

जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पंडा और आदित्य रॉय कपूर जैसी कई हस्तियां शामिल हो रही हैं। साथ ही जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी समारोह में शामिल हुए, वहीं आलिया भट्ट भी अपने अभिनेता-पति रणबीर कपूर और सास नीतू कपूर के साथ इस मेगा पार्टी का हिस्सा बनी हैं, वे आगे के इवेंट्स में भी नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें