Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

“Kantara: Chapter 1” से Rishab Shetty का फर्स्ट लुक बन चुका है बड़ा सेंसेशन, कहा जा रहा है लुक ऑफ द ईयर

June 26, 2024

“Kantara: Chapter 1” से Rishab Shetty का फर्स्ट लुक बन चुका है बड़ा सेंसेशन, कहा जा रहा है लुक ऑफ द ईयर

मुंबई : ऋषभ शेट्टी ने 2022 में, “कंतारा” की रिलीज़ के साथ दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इस फिल्म ने न सिर्फ भारत भर के दर्शकों को आकर्षित किया, बल्कि अपनी दिलचस्प और जबरदस्त स्टोरी टेलिंग के लिए दुनिया भर में भी खूब तारीफें पाई। “कंतारा” ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल की, जिसके बाद इसके सीक्वल “कंतारा: चैप्टर 1” की घोषणा ने दर्शकों को सरप्राइस करने के साथ ही उत्साह से भर दिया। हालाँकि, यह तो बस शुरुआत थी। “कंतारा: चैप्टर 1” से ऋषभ शेट्टी का पहला लुक बड़ा सेंसेशन बन गया है और इसे लुक ऑफ द ईयर कहा जा रहा है।

खून से लथपथ, आंखों में आग और मजबूत, मस्कुलर बॉडी के साथ, “कंतारा: चैप्टर 1” में ऋषभ शेट्टी का नया लुक और भी बड़े, ज्यादा रोमांचक और थ्रिल से भरी मूवी एक्सपीरियंस का वादा करता है। नवंबर 2023 में जारी होने वाले इस लुक को लगभग 7 महीने हो चुके हैं, और कोई भी दूसरा लुक ऋषभ के लुक जितना प्रभावशाली नहीं रहा है। यह वाकई साल का सबसे बेहतरीन लुक है। यह लुक अपने टीज़र के ज़रिए एक पौराणिक कहानी के लिए मंच तैयार करने से लेकर एक इंटेंस और एपिक जर्नी का वादा करता है।

टीजर सस्पेंस और साज़िश से भरा माहौल बनाता है, जो दिखाता है कि यह लुक साल के लुक के खिताब का हकदार क्यों है। इसके साथ ही, यह कहना बनता है कि हम सभी के लिए “कंतारा: चैप्टर 1” की रिलीज़ का इंतज़ार करना बेहद मुश्किल हो गया है। अब सबकी नजरें कंतारा चैप्टर 1 की रिलीज पर टिकी हुई हैं। इस तरह से ऋषभ देश पर एक गहरा प्रभाव छोड़ने वाली अपनी ग्राउंडब्रेकिंग ब्लॉकबस्टर के सीक्वल के साथ वापस आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें