Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

रितेश पांडेय का गाना ‘नाचते में हो गईल भोर ऐ दादा’ रिलीज

April 20, 2023

रितेश पांडेय का गाना ‘नाचते में हो गईल भोर ऐ दादा’ रिलीज

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने गायक रितेश पांडेय का नया गाना ‘नाचते में हो गईल भोर ऐ दादा’ रिलीज हो गया है।’नाचते में हो गईल भोर ऐ दादा’ गाना को रितेश पांडेय ने शिल्पी राज के साथ गाया है।यह गाना जे.वी.के इंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने की थीम शादी ब्याह के दौरान होने वाले मस्ती धमाल को लेकर है।वहीं, गाना ‘नाचते में हो गईल भोर ऐ दादा’ को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि यह गाना आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने को हमने कड़ी मेहनत से बनाया है। इसे जरूर सुनें और अपनी राय दें।

दर्शकों के स्नेह और आशीर्वाद से हम भोजपुरी में एक से बढ़कर एक गाना बना रहे हैं। यह गाना भी मनोरंजक और मस्ती वाला है। उन्होंने कहा कि इस गाने में ना कोई अश्लीलता है और ना ही इसमें अभद्रता है। अभी लगन का सीजन आने वाला है। उसके लिए हमारा यह गाना सटीक है। उम्मीद है आप सभी इसे पसंद करेंगे और हमारे इस गाने को बड़ा बना कर हमारा उत्साहवर्धन करें।

गाने में शिल्पी राज के साथ हमारी केमेस्ट्री भी शानदार है।गौरतलब है कि गाना नाचते में हो गईल भोर ऐ दादा का लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने बनाया है। म्यूजिक विकी वोक्स का है। फिचरिंग काजल राज हैं। निर्देशक रोशन तिवारी हैं। डीओपी शत्रुधन तिवारी, डांस मास्टर सोनू प्रीतम हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें