Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ritesh Sidhwani और Farhan Akhtar की एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने की भारत की सबसे बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘Mirzapur Season 3’ के प्रीमियर की तारीख की घोषणा

June 11, 2024

Ritesh Sidhwani और Farhan Akhtar की एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने की भारत की सबसे बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘Mirzapur Season 3’ के प्रीमियर की तारीख की घोषणा

मुंबई : भारत में मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज मिर्ज़ापुर के तीसरे सीजन के प्रीमियर की तारीख की घोषणा की, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। लोगों की भरपूर तारीफ पाने वाली इस फ्रैंचाइज़ी में दर्शकों ने ताकत, बदले की भावना, बड़े-बड़े अरमान, राजनीति, धोखा, बेईमानी और परिवार के जटिल ताने-बाने की मनोरंजक कहानी देखी है। लोगों के जेहन में बसे बेहद लोकप्रिय MS3W (जिसका मतलब है ‘मिर्ज़ापुर सीज़न 3 कब’) के बारे में अटकलों पर विराम लगाते हुए और बेसब्री से लॉन्च की तारीख की घोषणा का इंतजार करने वाले लाखों फैन्स को खुशी देते हुए, प्राइम वीडियो ने आज आधिकारिक तौर पर कई पुरस्कार जीत चुके अपने इस शो के नए सीजन के लॉन्च की तारीख की घोषणा की, जो 05को प्रीमियर के लिए तैयार है। सीज़न 3 के साथ, दाँव अब और भी ऊंचे हो गए हैं और कैनवास भी बड़ा हो गया है। इस बार भी नियम वही हैं, लेकिन सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मिर्ज़ापुर की काल्पनिक दुनिया के सिंहासन पर कौन बैठने वाला है। बड़ा सवाल यह है कि क्या सत्ता और अपना दबदबा कायम रखने की लड़ाई में मिर्ज़ापुर की गद्दी मिलेगी या छीनी जाएगी, जहाँ भरोसे को बरकरार रख पाना किसी के बस की बात नहीं है।

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और क्रिएट की गई इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज़ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, जिसका निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा सहित कई शानदार कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। 10 एपिसोड की इस सीरीज का प्रीमियर 05 को भारत और दुनिया भर के 240 देशों एवं क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर होगा। भारत में प्राइम मेंबर्स सालाना सिर्फ ₹1499 की मेंबरशिप लेकर खरीदारी पर बचत, ढेर सारी सुविधाओं और मनोरंजन का आनंद लेते हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

इस मौके पर प्राइम वीडियो इंडिया के हिंदी ऑरिजिनल्स के प्रमुख, निखिल मधोक ने कहा, “मिर्ज़ापुर ने अपनी सच्चाई, बेहद शानदार ढंग से गढ़े गए किरदारों, लगातार एक नई दिशा में आगे बढ़ने वाली और बारीकी से लिखी गई कहानी के साथ, सचमुच दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस सीरीज़ से जुड़ाव महसूस करने वाले फैन्स इसके अगले सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सच कहूं तो मिर्ज़ापुर फ्रैंचाइज़ी को फैन्स का भरपूर प्यार मिला है, और इसके किरदार तो आम जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। प्राइम वीडियो में, हमें खुशी है कि हम नए सीज़न के साथ उन सभी फैन्स के लिए एक बेहतरीन तोहफा लेकर आए हैं, जिन्होंने इस फ्रैंचाइज़ी को इतना सम्मान दिया और लोकप्रिय बनाया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ हमारी साझेदारी काफी लंबी रही है, और हम उनके साथ मिलकर मिर्ज़ापुर की कहानी में एक नया अध्याय जोड़ते हुए बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं, जो दर्शकों को हैरत में डाल देने वाले उतार-चढ़ाव से भरपूर मनोरंजन का वादा करता है।”

एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर, रितेश सिधवानी ने कहा, कि “मिर्ज़ापुर के पहले दो सीज़न को देश और दुनिया भर में मौजूद हमारे फैन्स का भरपूर प्यार मिला और सभी ने इसकी दिल खोलकर तारीफ की, जो सचमुच हमारे लिए बेहद उत्साहजनक और विनम्र रहा है। इस तरह के जबरदस्त सहयोग से ही हमें अपने प्रदर्शन को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने और बेमिसाल कंटेंट पेश करने की प्रेरणा मिलती है। प्राइम वीडियो के साथ हमारी साझेदारी इस कामयाबी की मिसाल है, और हम दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली बेहतरीन कहानियों की पेशकश के अपने इरादे पर अटल हैं। अब हमें उस लम्हे का बेसब्री से इंतजार है, जब दर्शक एक बार फिर से मिर्ज़ापुर की दुनिया में वापस लौटेंगे और सीज़न 3 में बेहद रोमांचक सफर का आनंद लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें