Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोट लगने के बाद बोले Rohit Shetty, कहा- चिंता की नहीं कोई बात, मैं बिल्कुल ठीक हूं

January 8, 2023

चोट लगने के बाद बोले Rohit Shetty, कहा- चिंता की नहीं कोई बात, मैं बिल्कुल ठीक हूं

मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने शनिवार को कहा कि वह अपनी पहली सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के सेट पर शूटिंग के दौरान घायल हो गए और अब वह ‘बिल्कुल ठीक’ हैं।

शेट्टी (48) ने खुलासा किया कि उन्हें दो अंगुलियों में टांके लगे हैं, लेकिन उन्होंने जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्र के नेतृत्व वाले शो में काम करना शुरू कर दिया, जिसे वर्तमान में हैदराबाद में फिल्माया जा रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘‘एक और कार गिर गई.. लेकिन इस बार दो अंगुलियों में टांके लगे हैं. चिंता की कोई बात नहीं, मैं बिल्कुल ठीक हूं..आपके प्यार और चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’’

इससे पूर्व दिन में निर्देशक के प्रवक्ता ने बताया था कि आगामी सीरीज ‘‘इंडियन पुलिस फोर्स’’ की शूटिंग के दौरान मामूली रूप से घायल हो गये।प्रवक्ता ने बताया कि शेट्टी ने इलाज के तुरंत बाद काम शुरू कर दिया। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘कल रात अपनी आगामी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के लिए शूटिंग करते समय रोहित शेट्टी की उंगलियों में मामूली चोट लग गई। उनकी चोट का तुरंत इलाज किया गया और घटना के तुरंत बाद उन्होंने अपनी शूटिंग फिर शुरू कर दी।’’ ‘‘इंडियन पुलिस फोर्स’’ में अभिनेता विवेक ओबरॉय, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अन्य कलाकार भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें