Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan की आवाज और अग्नि की रैपिंग से सजा रोमांटिक सॉन्ग ‘You Are Mine’ हुआ रिलीज

August 29, 2024

Salman Khan की आवाज और अग्नि की रैपिंग से सजा रोमांटिक सॉन्ग ‘You Are Mine’ हुआ रिलीज

मुंबई : सलमान खान एक नए सिंगल के साथ वापस आ गए हैं जिसका नाम है “यू आर माइन।” इस गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है और इसमें अयान अग्निहोत्री भी हैं जिन्हें अग्नि के नाम से भी जाना जाता है। यह गाना रिलीज हो चुका है और कहना होगा की यह एक दिल को छू लेने वाला गाना है। जो अपनी प्यारी धुन के साथ हमारे रोमांटिक मूड से खूबसूरती से मेल खाता है।

सुकून देने वाला और रोमांटिक गाना “यू आर माइन” अब रिलीज़ हो गया है। सलमान खान की प्यारी आवाज़ और रोमांटिक चार्म इसे सुनने में मजेदार बनाते हैं। गाने में अग्नि के रैप ने एक अलग अंदाज जोड़ा है। विशाल मिश्रा ने संगीत तैयार किया है, हैदर खान ने वीडियो को डायरेक्ट किया है, जबकि इसके लिरिक्स सलमान खान और संजीव चतुर्वेदी ने लिखे हैं।

इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म सिकंदर अगले साल यानी ईद 2025 पर आने की उम्मीद है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें