RR vs RCB IPL 2026: गुवाहाटी में बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी ने वैसी ही शुरुआत दिलाई जिसकी टीम को जरूरत थी। वैभव ने आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी 78 रनों की पारी में केवल 26 गेंदें खेलीं, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे। वैभव की इस आतिशी बल्लेबाजी ने आरसीबी के खेमे में खलबली मचा दी और राजस्थान के लिए जीत की राह बेहद आसान कर दी।
ध्रुव जुरेल की मैच जिताऊ पारी
वैभव के आउट होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कमान संभाली और अंत तक डटे रहे। जुरेल ने 43 गेंदों में नाबाद 81 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 8 शानदार चौके शामिल थे। वैभव और जुरेल के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह राजस्थान की ओर मोड़ दिया। अंत में जुरेल ने अनुभवी रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 50 रनों की अहम साझेदारी की और 12 गेंदें शेष रहते ही टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया।
अंक तालिका में राजस्थान का दबदबा
इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में अभी भी अपराजित है और शीर्ष स्थान पर काबिज है। राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में शामिल जोफ्रा आर्चर और रवींद्र जडेजा का अनुभव टीम के काम आ रहा है, वहीं वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। दूसरी ओर, आरसीबी के गेंदबाजों के पास राजस्थान के बल्लेबाजों के आक्रामक रुख का कोई जवाब नहीं था। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज भी रनों की गति पर लगाम लगाने में नाकाम रहे।
जोफ्रा आर्चर का शुरुआती घातक स्पैल
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद शानदार रही। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पारी की पहली ही गेंद पर खतरनाक फिल साल्ट को शून्य पर आउट कर आरसीबी को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभालने की कोशिश की और टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, आर्चर ने दोबारा वापसी की और पडिक्कल को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिनका शानदार कैच शिमरॉन हेटमायर ने लपका।
मिडिल ओवरों में स्पिनर्स का दबदबा
जब विराट कोहली (16 गेंदों में 32 रन) खतरनाक दिख रहे थे, तब स्पिनर रवि बिश्नोई ने उन्हें आउट कर राजस्थान को बड़ी राहत दिलाई। इसके तुरंत बाद क्रुणाल पांड्या भी मात्र 1 रन बनाकर बिश्नोई का शिकार बने। राजस्थान के अन्य गेंदबाजों ने भी बीच के ओवरों में शिकंजा कसे रखा; बृजेश शर्मा ने जितेश शर्मा (5) और टिम डेविड (13) को आउट कर आरसीबी के मध्यक्रम को झकझोर दिया। अंत में रवींद्र जडेजा ने भी शेफर्ड का विकेट लेकर रनों की गति पर अंकुश लगाने की कोशिश की।
राजस्थान के सामने 202 रनों की चुनौती
अब राजस्थान रॉयल्स के सामने अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने के लिए 202 रनों का विशाल लक्ष्य है। पिच पर उछाल और गति को देखते हुए जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी का जवाब अब आरसीबी के गेंदबाजों को देना होगा। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों पर अब इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने की जिम्मेदारी होगी। मैच का नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि राजस्थान के बल्लेबाज आरसीबी के स्पिनर्स को मिडिल ओवरों में कैसे खेलते हैं।