Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ruhanika Dhawan ने नए घर में किया गृह-प्रवेश, Instagram पर शेयर की तस्वीरें

January 11, 2023

Ruhanika Dhawan ने नए घर में किया गृह-प्रवेश, Instagram पर शेयर की तस्वीरें

‘ये है मोहब्बतें’ फेम रूही यानी के रुहानिका धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ समय से रुहानिका काफी लाइमलाइट में हैं। ऐसा इसलिए क्यूंकि 15 साल की उम्र में रुहानिका ने मुंबई में अपना खुद का घर खरीदा। इसी बीच अब रुहानिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपने गृह- प्रवेश की फोटोज शेयर की हैं। जी हां, इनमें वह अपने कजिन्स और परिवार के साथ पूजा का हिस्सा बनी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही रुहानिका ने एक स्वीट नोट भी इंस्टाग्राम पर लिखा है।

रुहानिका ने पोस्ट में लिखा के- “मैं भगवान का अपने लव्ड वन्स के लिए शुक्रिया अदा करती हूं, मेरे सपनों के लिए, मेरे आज के लिए, मेरे भविष्य के लिए, मेरे हर अच्छे और बुरे दिनों के लिए शुक्रगुजार हूं. मैं हमेशा अपना सिर अपने भगवान, गुरू, पिता, मां और धरती मां के आगे झुकाकर रखूंगी.” ऐसे में उनके सभी फैंस उन्हें शुभ कामनाएं दे रहे हैं और स्टार के लिए बेहद खुश हैं। बता दें के तस्वीरों में मॉम के साथ रुहानिका धवन ने सेम कलर का आउटफिट पहना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ruhaanika Dhawan (@ruhaanikad)

घर के एंट्रेंस पर रुहानिका ने कजिन्स के साथ पोज दिए हैं। एक्ट्रेस का यह लैविश होम गेंदे के फूलों से बेहद ही खूबसूरती से सजा नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस दौरान की फोटोज शेयर करते हुए रुहानिका ने लिखा, “मैं भगवान का अपने लव्ड वन्स के लिए शुक्रिया अदा करती हूं, मेरे सपनों के लिए, मेरे आज के लिए, मेरे भविष्य के लिए, मेरे हर अच्छे और बुरे दिनों के लिए शुक्रगुजार हूं। मैं हमेशा अपना सिर अपने भगवान, गुरू, पिता, मां और धरती मां के आगे झुकाकर रखूंगी.”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें