Rukmini Vasanth : आज जब ‘कंटारा: चैप्टर 1’ दुनिया भर में रिलीज़ हो रही है, वहीं अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत ने अपनी दिल की भावनाएँ साझा कीं। उन्होंने एक भावुक नोट में, बताया कि कैसे इस सफ़र ने उन्हें एक कलाकार और एक इंसान, दोनों के रूप में नया रूप दिया है।
उन्होंने लिखा, “एक साल पहले, मुझे ‘कंटारा: चैप्टर 1’ का हिस्सा बनने का मौका मिला। इस फ़िल्म ने मुझे चुनौती दी, मुझे सिखाया, मेरे हुनर को निखारा और मुझे ज़िंदगी का एक नया नज़रिया दिया। यह फ़िल्म सचमुच प्यार और जुनून के साथ, सैकड़ों लोगों की दिन-रात की मेहनत से बनी है। मैं इस जादुई फ़िल्म का हिस्सा बनकर बहुत आभारी हूँ।”
View this post on Instagram
रुक्मिणी ने फ़िल्म के कप्तान, ऋषभ शेट्टी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया “ऋषभ सर इस परियोजना की रीढ़ हैं। सर, आपका जुनून, कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा रही है। मुझ पर विश्वास करने और इस सफ़र में मेरा साथ देने के लिए तहे दिल से शुक्रिया।”
उन्होंने होम्बले फिल्म्स की पूरी टीम – विजय किरागंदूर, चालुवे गौड़ा, आदर्श और उन सभी गुमनाम नायकों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस अनुभव को साकार करने के लिए पर्दे के पीछे काम किया और यह सफ़र अभी शुरू हुआ है। कंतारा: चैप्टर 1 के बाद, रुक्मिणी अब दो बड़े प्रोजेक्ट्स में नज़र आएंगी – रॉकिंग स्टार यश के साथ टॉक्सिक और एनटीआर जूनियर के साथ प्रशांत नील की मेगा फिल्म।
ये भी पढ़े : Sonakshi Sinha फिल्म ‘जटाधारा’ में बनाएंगी नया इतिहास, इस दिन होगी रिलीज