Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

700 KM का सफर तय कर आया फैन, Rukmini Vasanth की मुस्कान ने जीता दिल

October 15, 2025

700 KM का सफर तय कर आया फैन, Rukmini Vasanth की मुस्कान ने जीता दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क: इंटरनेट पर इस वक्त बस एक ही कहानी छाई है एक जबरा फैन राजू (@Raju26115723) ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत से मिलने के लिए पूरे 700 किलोमीटर का सफर तय किया!

दिल में बस एक ही ख्वाहिश, मोबाइल के लॉकस्क्रीन पर उनकी फोटो और जेब में ढेर सारी हिम्मत लेकर निकला ये फैन आखिरकार अपनी ड्रीम एक्ट्रेस से मिल ही गया और अब सोशल मीडिया पर बस उसी मुलाकात की चर्चा है.

“कभी सोचा नहीं था कि ये दिन देखूंगा,” राजू ने ट्वीट किया. “वो इतनी सादगी से मिलीं, और जब उन्होंने मेरे लॉकस्क्रीन पर अपनी फोटो देखी तो जो रिएक्शन दिया, वो अभी तक दिमाग से नहीं गया.”

मुलाकात की तस्वीरों में रुक्मिणी को राजू के हाथ से गुलाबी फूल लेते और मुस्कुराते देखा जा सकता है वही दिल जीत लेने वाली मुस्कान जिसने उनके फैन्स के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली है. सोशल मीडिया पर लोग इसे “साल का सबसे प्यारा फैन मोमेंट” बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि राजू को “बेस्ट फैन अवॉर्ड” मिलना चाहिए उसकी दिल से की गई मेहनत और 700 किलोमीटर की डेडिकेशन के लिए.

रुक्मिणी वसंत भले ही अपनी नई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हों, लेकिन ये मुलाकात साबित कर गई कि असली फैनडम सिर्फ दीवानगी नहीं होता ये जुड़ाव, अपनापन और एक गुलाबी फूल की कहानी है जो सीधा दिल छू जाती है।

ये भी पढ़ें : कर्नाटक सरकार ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, कहा- मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें