Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन, आखों में नमी और चेहरे पर नजर आई खुशी

May 10, 2026

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन, आखों में नमी और चेहरे पर नजर आई खुशी

नेशनल डेस्क: चेन्नई केजवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेता और नेता विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस खास मौके पर उनका पूरा परिवार, पार्टी कार्यकर्ता और कई फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी पहुंची। इस दौरान वह भावुक नजर आई। तृषा कृष्णन की आंखों में खुशी और भावनाएं साफ नजर आ रही थीं। जैसे ही विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। इस दौरान तृषा के चेहरे पर गर्व और खुशी दोनों दिखाई दिए।

सादगी भरे लुक में पहुंचीं तृषा

समारोह में तृषा ने सी-ग्रीन रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी थी। बालों में गजरा और हल्के मेकअप के साथ उनका सादा और पारंपरिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर भी उनके लुक की चर्चा शुरू हो गई।

 

चर्चा में विजय और तृषा की दोस्ती

विजय और तृषा कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और दोनों की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में रहती है। अक्सर दोनों को कई कार्यक्रमों और आयोजनों में साथ देखा जाता है। हालांकि, उनके रिश्ते को लेकर सामने आने वाली खबरों पर दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें