Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सचिन-जिगर ओडिशा के ऐतिहासिक बाली यात्रा में करेंगे परफॉर्म

December 2, 2023

सचिन-जिगर ओडिशा के ऐतिहासिक बाली यात्रा में करेंगे परफॉर्म

मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ओडिशा के कटक में होने वाले ऐतिहासिक बाली यात्रा में आज परफॉर्म करेंगे।ओडिशा के कटक में आयोजित होने वाले सबसे बड़े त्योहारों में से एक मानी जाने वाली, वार्षिक बाली यात्रा भारत और इंडोनेशिया के बीच प्राचीन व्यापार संबंधों का जश्न मनाती है। इस वर्ष बाली यात्रा में बड़ी संख्या में पर्यटक शामिल होंगे, जिसमें मशहूर संगीत जोड़ी सचिन-जिगर परफॉर्म करेंगे और अपनी आकर्षक प्रस्तुति से जादू बिखेरेंगे।

बाली यात्रा में प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक सचिन-जिगर ने संयुक्त रूप से कहा, ऐसे ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनना वास्तव में अछ्वुत लगता है। हमने हमेशा बाली यात्रा को बहुत आकर्षक पाया है और आज इसका हिस्सा बनना और देश और दुनिया के सभी क्षेत्रों और विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालु के लिए परफॉर्मन्स करने में सक्षम होना, कलाकार के रूप में हमारे लिए वास्तव में एक विशेषाधिकार है। हम बहुत उत्साहित हैं और सभी को एक यादगार भावपूर्ण अनुभव देने के लिए उत्सुक हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें