Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Saif Ali Khan Attack : आरोपी Shahzad को कोर्ट ने 29 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा

January 24, 2025

Saif Ali Khan Attack : आरोपी Shahzad को कोर्ट ने 29 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा

Saif Ali Khan Attack : बांद्रा कोर्ट ने सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शहजाद को 29 जनवरी तक बांद्रा पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। बता दें, अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में कई बार चाकू से हमला करने के आरोपी मोहम्मद शहजाद की पुलिस कस्टडी के समय को बढ़ाते हुए कोर्ट ने अब 29 जनवरी तक के लिए भेज दिया है। बांद्रा कोर्ट ने पाया कि सैफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस जांच में पर्याप्त प्रगति है और इस बीच अन्य पहलुओं की जांच करना आवश्यक है। कोर्ट के अनुसार, मामला गंभीर है इसलिए सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए बीएनएसएस धारा 35 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत नोटिस से संबंधित प्रस्तुतियां लागू नहीं होती हैं। अभिलेखों से ऐसा कुछ भी नहीं निकला जिससे यह अनुमान लगाया जा सके कि गिरफ्तारी अवैध है।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 35 से अधिक टीमों का गठन किया था
अभिनेता सैफ पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी की 14 दिनों की कस्टडी मांगी थी। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने से पहले मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित भाभा हॉस्पिटल में आरोपी का मेडिकल करवाया था। इस बीच आरोपी के वकील ने दावा किया था कि शहजाद के बांग्लादेश से घुसपैठ की बात निराधार है। मामला सेलिब्रिटी का है, इस वजह से इसको इतना तूल दिया जा रहा है। मामले में सरकारी वकील ने दलील दी थी कि आरोपी को पता था कि किस इलाके में सेलिब्रिटी रहते हैं और वहां सुरक्षा होती है, इसके बावजूद वह अंदर पहुंचा। इसका मतलब उसने प्लानिंग की थी। उसकी किसने मदद की, कौन उसे सहारा दे रहा था, इसकी जांच की जानी चाहिए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 35 से अधिक टीमों का गठन किया था। गत 16 जनवरी को सैफ पर उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में कई बार चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में जख्मी होने के बाद सैफ लीलावती अस्पताल गए थे। उनकी सजर्री भी हुई थी। अभिनेता अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें