
मुंबई : बॉलीवुड के गलियारों में भी गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। सोमवार को अभिनेत्री करीना कपूर खान ने गणेश चतुर्थी सैलीब्रेशन की एक झलक फैंस के साथ शेयर की। एक्ट्रैस ने पति और एक्टर सैफ अली खान की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सैक्शन पर शेयर कीं, जिसमें वे घर पर मिट्टी से इको-फ्रैंडली भगवान गणपति की मूर्ति बनाते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में सैफ सफेद कुर्ता-पजामा पहने जमीन पर बैठे अपने हाथों से मिट्टी की मूर्ति बनाते दिख रहे हैं।
करीना ने इसके बाद तैयार हुई मिट्टी की मूर्ति की तस्वीर शेयर की, जिसे लकड़ी की सतह पर रखा गया था। एक्ट्रैस ने बताया कि यह मूर्ति उनके छोटे बेटे जहांगीर अली खान ने बनाई है। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा, मेरे जेह बाबा ने बनाई। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ ने अपने परिवार के दोनों तरफ के त्योहारों और परंपराओं को अपनाया है। करीना पंजाबी कपूर परिवार से हैं जबकि सैफ मुस्लिम पटौदी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। कपल अक्सर अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ अलग-अलग त्यौहार मनाते हैं।