Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैफ-करीना की शादी को हुए 11 साल पूरे, जानें कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी

October 17, 2023

सैफ-करीना की शादी को हुए 11 साल पूरे, जानें कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 11 साल पूरे हो गए हैं।करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को सैफ अली खान के साथ शादी की थी। इस मौके पर करीना ने पति सैफ के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की।इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में दोनों वाइट में नजर आ रहे है। सैफ ने वाइट कुर्ता पायजामा और स्लीवलेस जैकेट पहनी हुई है।

वहीं, करीना वाइट शर्ट और ब्लू फुल स्लीव्स जैकेट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाया हुआ है और पिज्जा स्लाइस का मजा ले रही हैं।सैफ कैमरे के सामने मुस्कुरा रहे हैं और उन्होंने अपना एक हाथ करीना के कंधे पर रखा हुआ है।करीना ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ये हम हैं, तुम, मैं और पिज्जा, फॉरएवर काइंड ऑफ लव, हैप्पी एनिवर्सरी हस्बैंड।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें