Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ल्डवाइड ₹500 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर Saiyaara मूवी बनी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म

August 6, 2025

वर्ल्डवाइड ₹500 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर Saiyaara मूवी बनी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म

सैयारा बनी ₹500 करोड़ की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर,वाईआरएफ सीईओ अक्षय विधानी ने कहा – “हर दर्शक का धन्यवाद, जिन्होंने सैयारा को हमारे समय की परिभाषित प्रेम कहानी बना दिया!” भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली प्रेम कहानी,सैयारा, एक डेब्यू फिल्म होते हुए भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है — जिसने अब तक वर्ल्डवाइड ₹500 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है।

वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी द्वारा निर्मित, यह फिल्म अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म है और इसने इन दोनों को भारत की नई जनरेशन के स्टार्स और देश के चहेते बना दिया है।

निर्देशक मोहित सूरी के लिए भी सैयारा पहली ऐसी फिल्म बनी है जिसने वर्ल्ड वाइड ₹500 करोड़ क्लब में एंट्री की है। यह पहली बार हुआ है कि किसी डेब्यू जोड़ी की फिल्म ने इतनी बड़ी वैश्विक सफलता हासिल की हो। 18 दिनों में कुल वर्ल्ड वाइड ग्रॉस ₹507 करोड़ तक पहुंच गया है!

👉 YRF की घोषणा देखें यहां

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

सीईओ अक्षय विधानी ने कहा:“एक कंपनी के रूप में, हम इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय फिल्म के कप्तान मोहित सूरी को देना चाहते हैं, जिन्होंने इस पीढ़ी को एक ऐसी प्रेम कहानी दी जिसे वे अपना कह सकते हैं, हमारे शानदार डेब्यू स्टार्स अहान और अनीत को, जिन्होंने अपने अभिनय से प्यार को जीवंत कर दिया, आदित्य चोपड़ा को उनके मजबूत मार्गदर्शन के लिए, और पूरी सैयारा टीम को जिन्होंने इस फिल्म को एक वैश्विक फेनोमेनन बना दिया।”

उन्होंने आगे कहा:“सैयारा की सफलता एक बार फिर साबित करती है कि अगर दर्शकों को सच्चा प्यार और दिल से बनी प्रेम कहानी दी जाए, तो रोमांस जैसा कोई दूसरा जॉनर नहीं है जो इतना प्यार पाता हो। यह सफलता हमें आगे और बड़ी कहानियों की तलाश में प्रेरित करती है।”

अक्षय ने यह भी जोड़ा: “युवा दर्शकों द्वारा इस फिल्म को अपनाना, यह दर्शाता है कि वे थिएटर में फिल्म देखने को लेकर उत्साहित हैं। हर दर्शक का धन्यवाद, जिन्होंने सैयारा को हमारे समय की सबसे खास प्रेम कहानी बना दिया।”

सैयारा – वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस: तीसरे हफ्ते तक
भारत (GBOC): ₹376 करोड़
इंटरनेशनल (GBOC): ₹131 करोड़
कुल वर्ल्ड वाइड GBOC: ₹507 करोड़ / $58.28 मिलियन (4 अगस्त 2025 तक)

तीसरे सप्ताह के भारत के आंकड़े (NBOC):
शुक्रवार – ₹5.00 करोड़

शनिवार – ₹7.00 करोड़

रविवार – ₹8.25 करोड़

सोमवार – ₹2.50 करोड़

सप्ताह 3 कुल – ₹22.75 करोड़

कुल नेट भारत – ₹308.00 करोड़

ये भी पढ़े- नोएडा: ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, पर्थला गोलचक्कर पर बनेगा नया अंडरपास

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें