Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैयामी खेर ‘हैवान’ की एक्ट्रेस ने शेयर किया अक्षय–सैफ संग काम का अनुभव

December 26, 2025

सैयामी खेर ‘हैवान’ की एक्ट्रेस ने शेयर किया अक्षय–सैफ संग काम का अनुभव

मुंबई :  ‘घूमर’, ‘मिर्ज्या’ और ‘जाट‘ जैसी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री सैयामी खेर ने अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म ‘हैवान’ में अभिनेत्री के साथ सैफ अली खान और अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। अभिनेत्री ने निर्देशक और स्क्रीनप्ले राइटर प्रियदर्शन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। उनका कहना है कि प्रियदर्शन के साथ काम करने से उन्हें काम में स्पष्टता के बारे में सीखने को मिला। सैयामी ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि, “प्रियदर्शन की ‘हैवान’ ने मुझे कई नए अनुभव दिए हैं।

यह प्रियदर्शन सर, अक्षय सर और सैफ सर के साथ मेरी पहली फिल्म है। इस शैली में भी यह मेरा पहला अनुभव है। इसलिए मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद एक्साइटेड हूं।” उन्होंने कहा, “प्रियदर्शन सर के साथ काम करना स्पष्टता का एक बेहतरीन अनुभव था। 99 फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रियदर्शन का अनुभव सेट पर एक अलग ही शांति और सटीकता लाता है। किसी ऐसे व्यक्ति को देखना अद्भुत है जो ये जानते हैं कि हर दिन उसे कैसे काम करना है।

सैयामी खेर 'हैवान' की एक्ट्रेस ने शेयर किया अक्षय–सैफ संग काम का अनुभव

फिल्म में सैफ अली खान के साथ काम करने के अनुभव को लेकर उन्होंने कहा कि वे कॉमेडी और गंभीरता दोनों को ही सहजता से पर्दे पर पेश करते हैं। वे हर टेक के बीच लगातार हंसते रहते हैं। उनकी कहानियां भी सबको हंसाती रहती हैं और जैसे ही सीन शूट होना शुरू हो जाता है, वे गंभीर हो जाते हैं और वे पूरी तरह अपने किरदार में डूब जाते। अक्षय कुमार के साथ काम करने के अनुभव पर बात करते हुए सैयामी ने कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव मस्ती भरा रहा।

उनका डिसिप्लिन, समय की पाबंदी और काम के प्रति समर्पण बेमिसाल है। मैंने कभी किसी को सेट पर इतनी ऊर्जा, मस्ती और पूर्ण समर्पण के साथ काम करते नहीं देखा। खिलाड़ी तभी बनता है जब कोई इस तरह की मेहनत करता है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अभिनेत्री सैयामी, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओपम’ का रीमेक है, जो अगले साल फ्लोर पर आ सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें