मुंबई: यशराज फिल्म्स और मशहूर निर्देशक मोहित सूरी की आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ ना केवल नए चेहरों को लॉन्च कर रही है, बल्कि दो कश्मीरी संगीत कलाकारों को हिंदी सिनेमा में एक यादगार शुरुआत का मंच भी दे रही है। फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निज़ामी इन दो युवाओं ने न सिर्फ फिल्म का टाइटल ट्रैक तैयार किया है, बल्कि संगीत और भावनाओं का एक नया अध्याय भी लिखा है।
‘सैयारा’ में फहीम ने अपनी भावुक और soulful आवाज़ से टाइटल ट्रैक को जीवंत कर दिया है, जबकि अर्सलान ने संगीत निर्माण में सहयोग कर इस गीत को एक आत्मा दी है। तनिष्क बागची के साथ मिलकर बनी इस धुन पर गीतकार इरशाद कामिल के बोल सोने पे सुहागा साबित हो रहे हैं। मंगलवार को जैसे ही यह गाना रिलीज़ हुआ, सोशल मीडिया और संगीत प्रेमियों ने इसे हाथों-हाथ लिया।
फहीम अब्दुल्ला कहते हैं, “कश्मीर की सरज़मीं से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना एक सपना था, जिसे आज हम जी रहे हैं। हमें गर्व है कि हम ‘सैयारा’ के ज़रिए अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर पा रहे हैं। यह सिर्फ एक गाना नहीं है, यह हमारी संस्कृति, जड़ें और जुनून की झलक है।” उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए अर्सलान निज़ामी कहते हैं, “मुंबई में एक समय हम अनजान थे, लेकिन आज हम एक बड़े मंच पर हैं मोहित सूरी जैसे दिग्गज के निर्देशन में। यह मौका किसी वरदान से कम नहीं है।”
‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक केवल एक प्रमोशनल सॉन्ग नहीं, बल्कि एक भावनात्मक पुल है, जो दर्शकों को फिल्म के प्रेम-संबंधों और गहराई से जोड़ता है। गाने के वीडियो में नवोदित कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा की खूबसूरत केमिस्ट्री को भी सराहा जा रहा है दोनों ही यशराज फिल्म्स की इस रोमांटिक पेशकश से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं।
वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी द्वारा निर्मित और मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 जुलाई, 2025 को वैश्विक स्तर पर रिलीज़ होने जा रही है।
इस गाने और इन युवा कलाकारों की यात्रा इस बात का प्रमाण है कि कला सीमाओं से परे होती है, और जब उसे एक मंच मिलता है, तो वह दिलों को छू जाती है। ‘सैयारा’ के ज़रिए कश्मीर की आवाज़ अब देशभर में गूंज रही है और यह केवल एक शुरुआत है।
ये भी पढ़ें- Strait of Hormuz पर लगेगा टोल! ईरान की पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमिटी ने दी मंजूरी
मेष: दिन शुभ रहेगा...