Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलीम खान को मिनिमल ब्रेन हेमरेज, सर्जरी की जरूरत नहीं – डॉक्टरों ने दी जानकारी

February 18, 2026

सलीम खान को मिनिमल ब्रेन हेमरेज, सर्जरी की जरूरत नहीं – डॉक्टरों ने दी जानकारी

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

डॉक्टरों के अनुसार सलीम खान को मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ था। राहत की बात यह है कि इस स्थिति में सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि ऐसे मामलों में आमतौर पर ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं होती। उनकी हालत को समझने के लिए डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (डीएसए) जांच की गई जिससे दिमाग की नसों और रक्त प्रवाह की स्थिति का आकलन किया जाता है।

उम्र अधिक होने के कारण उनकी रिकवरी थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी हालत पहले से बेहतर है और सुधार जारी है। फिलहाल एहतियातन उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य में और सुधार होने के बाद उन्हें आईसीयू से बाहर शिफ्ट करने पर फैसला लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को हाई ब्लड प्रेशर और शुरुआती जांच में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि के बाद उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया था। खबर मिलते ही परिवार के सदस्य और करीबी लोग अस्पताल पहुंचे। सलमान खान समेत पूरा परिवार इस मुश्किल समय में उनके साथ है।

फिलहाल डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है और सकारात्मक सुधार की बात कही जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें