Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इवेंट में ‘फटे जूते’ पहनकर पहुंचे सलमान खान, Viral Video पर यूजर्स ने खूब लिए मजे

November 24, 2023

इवेंट में ‘फटे जूते’ पहनकर पहुंचे सलमान खान, Viral Video पर यूजर्स ने खूब लिए मजे

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान के स्टारडम के बारे में हर कोई जानता है लेकिन वे अपनी सादगी और अलग अंजाद के बारे में जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनको एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई दंग। फैंन्स सलमान की तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान एक इवेंट में पहुंचे थे, उनके साथ कैटरीना कैफ भी नजर आ रही है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दरअसल सलमान मूवी के प्रीमियर पर गए थे, यहां उनकी तस्वीरें खींची गई थीं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सलमान इवेंट के दौरान फटे पुराने जूते पहने हुए नजर आए, जिनका कलर भी फेड हो चुका है। वायरल फोटो में सलमान ब्लैक फॉर्मल शर्ट और मैचिंग पैंट पहने हुए है, लेकिन सलमान के फैंस का उनके फटे हुए काले जूतों पर गया। भाईजान के फैंन्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं फैंस इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।

 

एक यूजर ने लिखा, ‘अमीर इतना बनो कि…जो तुम फटा हुआ पहनो तो लोग बुराई नहीं इसे सादगी कहें।‘ दूसरे ने मजाकिया तौर पर कमेंट में कहा, ’इसकी कीमत 1.7 लाख है। एक अन्य ने लिखा, ’रिलेक्स दोस्तों, यह एक नया फैशन लाने की कोशिश कर रहे हैं।’ एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि भाई ने मन्नत मांगी है कि जब तक शादी नहीं होगी, नया जूता नहीं खरीदेंगे…बता दें कि सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने ताबड़तोड़ कमाई की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें