Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan को पसंद आया ‘Mr and Mrs Mahi’ का ट्रेलर, इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी, बांधे तारीफों के पुल

May 20, 2024

Salman Khan को पसंद आया ‘Mr and Mrs Mahi’ का ट्रेलर, इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी, बांधे तारीफों के पुल

मुंबई : राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। फिल्म का एक गाना भी आ चूका है। जिस पर दर्शको का बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिले रहे है। वही बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान को भी मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है। सलमान खान को इस फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया।

इसके साथ उन्होंने स्टोरी में शरण शर्मा, जान्हवी कपूर, करण जौहर और राजकुमार राव को टैग करते हुए लिखा, लुक गुड, मिस्टर एंड मिसेज माही की कास्ट और क्रू को मुबारक हो। सलमान की स्टोरी को करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया है। उन्होंने सलमान खान को शुक्रिया कहा और लिखा, सलमान आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। ये हम सभी के लिए बहुत माएने रखता है। हम आपके साथ फिल्म शेयर करने को बेताब हैं। फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के अलावा राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, जरीना वहाब और अर्जित तनेजा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, 31 मई को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें