Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलमान खान के बाद अब इस Bollywood के दिग्गज अभिनेता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस को किया कॉल

November 7, 2024

सलमान खान के बाद अब इस Bollywood के दिग्गज अभिनेता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस को किया कॉल

Shah Rukh Khan Threats : फिल्मी दुनियों के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को भी अब जान से मारने की धमकी मिली है। एक्टर को थ्रेट कॉल आया है। इस मामले में पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों से ये जानकारी मिली है। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले पर जांच में जुट गई है। जिसके बाद पुलिस जांच में पता चला है कि जिस नंबर से कॉल आया है वह किसी फैजान नाम से है रजिस्टर्ड। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

 

शाहरुख खान को पहले भी मिली थी धमकी
आपको बता दें, साल 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ की बड़ी सक्सेस के बाद शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। शाहरुख खान को इन दिनों अपनी नई फिल्म के लिए बार-बार डबिंग स्टूडियो पर स्पॉट किया जा रहा है। शाहरुख खान ने हाल ही में फैंस के बीच अपना 59वां बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था।

इस वक्त लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं सलमान खान
वहीं, सलमान खान इस वक्त लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं। सलमान खान को एक के बाद एक जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और इस बीच सलमान खान के को-स्टार और दोस्त शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। इधर, इस खबर से शाहरुख खान के फैंस के बीच हड़कंप मच चुका है, बता दें, शाहरुख खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग की तैयारियों में लगे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें