Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलमान खान ने शेयर की अपने दिल के टुकड़े के साथ तस्वीर, कहा- मैं हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा

October 8, 2023

सलमान खान ने शेयर की अपने दिल के टुकड़े के साथ तस्वीर, कहा- मैं हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रविवार को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और कहा कि वह हमेशा उसका साथ देंगे।पोस्ट में, सलमान ने फोटो पर लिखा- ‘मेरे दिल का टुकड़ा‘ और कहा कि वह हमेशा उसका साथ देंगे।एक्टर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो को शेयर किया। वह मिस्ट्री गर्ल को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था: ‘कल मैं अपने दिल की एक बात आप सभी से शेयर करने वाला हूं।’ और पोस्ट को कैप्शन दिया: ‘मैं हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा।‘

सलमान खान और मिस्ट्री गर्ल दोनों ने वाइट ट्रैकसूट पहना हुआ था। कैमरे की तरफ लड़की ने पीठ की हुई है। उसके लंबे काले लहराते बाल हैं, जबकि सलमान खान सोच में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो, किसी का भाई किसी की जान एक्टर अपनी लेटेस्ट फिल्म टाइगर 3 के लिए तैयारी कर रहे हैं, जहां वह कैटरीना कैफ के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में भारतीय जासूस के रूप में नजर आएंगे।टाइगर 3 10 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें