Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पैरामिलिट्री ट्रेनिंग लेंगे सलमान खान, जल्द करेंगे द बुल की शूटिंग स्टार्ट

January 2, 2024

पैरामिलिट्री ट्रेनिंग लेंगे सलमान खान, जल्द करेंगे द बुल की शूटिंग स्टार्ट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म द बुल के लिये पैरामिलिट्री ट्रेनिंग लेगे।सलमान खान ,करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही फिल्म द बुल में काम करने जा रहे है।बताया जा रहा है कि फिल्म ‘द बुल’ में सलमान खान पैरामिलिट्री ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन करेंगे।

इस फिल्म में सलमान ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा से प्रेरित भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने साल 1988 में मालदीव में हुए आपरेशन कैक्टस की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।विष्णु वर्धन इस फिल्म में सलमान को पतला दिखाना चाहते हैं। अलग-अलग शारीरिक तैयारियों के साथ सलमान मुंबई में इसके लिए पैरामिलिट्री ट्रेनिंग भी लेंगे।

इस ट्रेनिंग में विभिन्न किस्म के योग अभ्यास के साथ, दौड़ना, ज्यादा वजन के साथ अभ्यास, तैराकी और सर्किट ट्रेनिंग समेत कई चीजें शामिल हैं।सलमान खान और करण जौहर 25 साल बाद एक बार फिर साथ में आ रहे हैं। सलमान खान ने करण जौहर की वर्ष 1998 में प्रदर्शित फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में काम किया था। इस फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें