Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan की फिल्म “Bharat” की रिलीज के पूरे हुए शानदार 5 साल, फिल्म का जादू आज भी है बरकरार

June 5, 2024

Salman Khan की फिल्म “Bharat” की रिलीज के पूरे हुए शानदार 5 साल, फिल्म का जादू आज भी है बरकरार

मुंबई : सलमान खान स्टारर ‘भारत’ ने साल 2019 ने अपनी रिलीज के साथ देश को देशभक्ति के रंग ने रंग दिया था, फिल्म में म्यूजिक, कहानी, चार्टबस्टर गाने और एंटरटेनिंग परफॉर्मेंस का शानदार मेल था। अली अब्बास जफर द्वारा डायरेक्टेड और को-रिटेन यह फिल्म पूरी तरह से एंटरटेनर थी। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता अपने नाम की थी। बता दें कि सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है जैसी हिट फिल्मों के बाद यह फिल्म अली अब्बास जफर और सलमान खान के बीच तीसरी कोलेबोरेशन थी। इस तरह से एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी ने 2016 में सुल्तान, 2017 में टाइगर ज़िंदा है और 2019 में भारत के साथ तीन बैक-टू-बैक हिट फ़िल्में दीं।

‘भारत’ में सलमान खान, कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी और तब्बू जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल थे। यह फिल्म एक आम आदमी की नज़र से भारत के आज़ादी के बाद के इतिहास की कहानी कहती है, जिसमें 8 साल की उम्र से लेकर 70 साल की उम्र तक के उसके जीवन को दिखाया गया है। यह फिल्म कंप्लीट एंटरटेनर थी, जिसमें बिना किसी खास टेलेंट वाले एक आम आदमी पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिससे दर्शक बहुत प्रभावित हुए।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Salman Khan Films (@skfilmsofficial)

‘भारत’ में स्लो मोशन, चाशनी, ऐथे आ और कई अन्य बेहतरीन गाने शामिल हैं। फिल्म की तरह ही ये गाने भी काफी हिट हुए और लंबे समय तक लोगों की प्लेलिस्ट में बने रहे और आज भी बने हुए हैं। इसके बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन की बात करें, तो फिल्म ने पहले ही दिन 42.30 करोड़ की घरेलू कमाई के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी। यह सलमान खान का अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग डे कलेक्शन है। साथ ही साथ, दिलचस्प बात यह है कि भारत इस तरह से साल 2019 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई

इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने समय के दौरान 325.58 करोड़ की कमाई अपने नाम की थी, जिससे यह कमर्शियल तौर से सफल फिल्म बन गई। घरेलू नेट कलेक्शन के आधार पर, यह सबसे ज़्यादा घरेलू नेट कलेक्शन करने वाली टॉप 20 हिंदी फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा, सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ ईद 2025 पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, जिसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और एआर मुरुगडोस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें