Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 100 करोड़ में शामिल

May 2, 2023

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 100 करोड़ में शामिल

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म‘किसी का भाई किसी की जान’100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। सलमान खान की फिल्म‘किसी का भाई किसी की जान’ईद के अवसर पर 21 अप्रैल को प्रदर्शित हुयी थी। किसी का भाई किसी की जान ने पहले सप्ताह में करीब 93 करोड़ की कमाई की थी। किसी का भाई किसी की जान ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

गौरतलब है कि फिल्म‘किसी का भाई किसी की जान’का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। वहीं, इस फिल्म को सलमान खान ने खुद प्रोड्यूस किया है। फिल्म‘किसी का भाई किसी की जान’में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें