Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan ने Aamir khan के साथ फोटो शेयर कर कहा, ‘Chand Mubarak’

April 22, 2023

Salman Khan ने Aamir khan के साथ फोटो शेयर कर कहा, ‘Chand Mubarak’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने आमिर खान के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने प्रशंसको को ईद की बधाई दी है। सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के अवसर पर रिलीज हो गई है। सलमान ने ईद के मौके पर आमिर खान के साथ फोटो शेयर कर अपने प्रशंसको को ईद की बधाई दी है।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ आमिर खान नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- चांद मुबारक। सलमान ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें वह अपने फैंस को ईद मुबारक कह रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें