Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘टाइगर 3’ की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान के फैंस ने थिएटर में फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल

November 14, 2023

‘टाइगर 3’ की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान के फैंस ने थिएटर में फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल

मुंबई:’सत्या’, ‘सरकार’, ‘कंपनी’, ‘शिवा’ और अन्य फिल्मों के लिए मशहूर प्रशंसित फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने एक थिएटर के अंदर से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की नवीनतम रिलीज ‘टाइगर 3’ दिखाई जा रही थी। वीडियो में कुछ लोगों को बड़े स्क्रीन पर ‘टाइगर 3’ शुरू होते ही पटाखे फोड़ते हुए दिखाया गया है। अन्य लोग, जो पटाखों से डरे हुए थे, उन्हें थिएटर के अंदर छिपने और सुरक्षा के लिए भागते देखा जा सकता है। अन्य वीडियो में सलमान खान के कुछ प्रशंसकों ने थिएटर के अंदर रॉकेट भी दागे।

राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘और, हमें लगता है कि हम पागल नहीं हैं।‘इंटरनेट पर कई लोगों ने वीडियो पर नकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सभी के जीवन को खतरे में डालने के लिए प्रशंसकों की आलोचना की।यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान की फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान ऐसी घटना हुई हो। सुपरस्टार के पास बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं, जिससे हर बार उनकी फिल्म रिलीज होने पर उत्साह को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। 2021 में ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ की रिलीज के दौरान प्रशंसकों ने एक थिएटर के अंदर पटाखे फोड़े।

सलमान ने सोशल मीडिया पर आते ही इस मामले का संज्ञान लिया और उस समय इस घटना की निंदा की और प्रशंसकों से इसे दोबारा न दोहराने का आग्रह किया।उन्होंने कहा था, ‘मेरे सभी प्रशंसकों से अनुरोध है कि वे आडिटोरियम के अंदर पटाखे न ले जाएं क्योंकि इससे आग लगने का बड़ा खतरा हो सकता है, जिससे आपकी और दूसरों की जान को खतरा हो सकता है।‘उन्होंने आगे कहा, ‘‘थिएटर मालिकों से मेरा अनुरोध है कि वे सिनेमा के अंदर पटाखे ले जाने की अनुमति न दें और एंट्री प्वाइंट पर उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहिए। हर तरह से फिल्म का आनंद लें, लेकिन कृपया इससे बचें, यह मेरा अपने सभी प्रशंसकों से अनुरोध हैै।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें