Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sana Makbul को पति की तलाश, कहा- काफी समय से किसी को ‘किस’ तक नहीं किया…

May 23, 2026

Sana Makbul को पति की तलाश, कहा- काफी समय से किसी को ‘किस’ तक नहीं किया…

Sana Makbul News: टीवी एक्ट्रेस Sana Makbul इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 जीतने के बाद सना लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ, प्यार, रिश्तों और शादी को लेकर खुलकर बातें कीं, जिनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

फिलहाल सना की जिंदगी में नहीं है प्यार
एक इंटरव्यू में सना ने बताया कि इस समय उनकी जिंदगी में कोई रोमांस नहीं है। उन्होंने कहा कि वह किसी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल नहीं करतीं और आसानी से किसी पर भरोसा भी नहीं करतीं। सना का मानना है कि भरोसा करने पर इंसान का दिल टूट सकता है, इसलिए वह रिश्तों को लेकर काफी सावधान रहती हैं। सना ने यह भी कहा कि वह लंबे समय से किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि काफी समय से उन्होंने किसी को किस तक नहीं किया है। उनके मुताबिक, उन्हें अपनी जिंदगी में सिर्फ एक अच्छा और समझदार इंसान चाहिए, जो उनका सम्मान करे और एक सच्चा जेंटलमैन हो।

धर्म और रिश्तों पर क्या बोलीं सना?
सना मकबूल ने अपने धर्म और सोच को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह मुस्लिम हैं, लेकिन मॉर्डन सोच रखती हैं। सना ने बताया कि वह चाहती हैं कि उनका पार्टनर खुले विचारों वाला हो और उन्हें बदलने की कोशिश ना करे। उन्होंने कहा कि उनके लिए धर्म मायने रखता है, लेकिन वह ऐसा जीवनसाथी चाहती हैं जो उनके धर्म और उनकी लाइफस्टाइल दोनों को स्वीकार करे। सना का कहना है कि रिश्ते में सबसे जरूरी चीज समझदारी और सम्मान होती है।

एक्स बॉयफ्रेंड से हो चुका है ब्रेकअप
जानकारी के मुताबिक, 32 साल की सना मकबूल पहले बिजनेसमैन Srikanth Bureddy के साथ रिश्ते में थीं। दोनों लंबे समय तक साथ रहे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती बनी हुई है।

बिग बॉस ओटीटी 3 से मिली बड़ी पहचान
सना मकबूल को सबसे ज्यादा लोकप्रियता Bigg Boss OTT जीतने के बाद मिली। शो में उनके बेबाक अंदाज, मजबूत सोच और कॉन्फिडेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा में रहती हैं। टीवी शोज के अलावा सना कई म्यूजिक वीडियोज और एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें