Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sandeepa Dhar ने पूरी की ‘Chumbak’ की शूटिंग, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जताई उत्सुकता

March 4, 2026

Sandeepa Dhar ने पूरी की ‘Chumbak’ की शूटिंग, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जताई उत्सुकता

एंटरटेनमेंट डेस्क : अभिनेत्री संदीपा धर ने अपनी आगामी ओटीटी सीरीज़ ‘चुंबक’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी कर ली है और इस खास मौके की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ साझा की है। साथ ही पोस्ट के माध्यम से इस प्रोजेक्ट की शूटिंग खत्म होने की खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने टीम के साथ अपने अनुभव को भावुक और संतोषजनक बताया। हालांकि उन्होंने फिल्म की कहानी या अपने किरदार के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनके संदेश से यह साफ है कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद खास है।

गौरतलब है कि ‘चुंबक’ सीरीज़ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है और माना जा रहा है कि इसमें संदीपा एक नए और दमदार अंदाज में नजर आएंगी। फिलहाल इस सीरीज़ की रिलीज डेट और कहानी से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शूटिंग पूरी होने के साथ ही यह प्रोजेक्ट अब पोस्ट-प्रोडक्शन की ओर बढ़ चुका है।

अब तक फिल्मों और वेब सीरीज़ में अपने विविध और प्रभावशाली अभिनय से एक अलग पहचान बनानेवाली संदीपा धर, अपनी सीरीज़ ‘चुंबक’ को लेकर जितनी उत्साहित हैं, उनके दर्शक उससे भी ज़्यादा उत्सुक हैं, उसे देखने के लिए। उनके फैंस को उम्मीद है कि यह सीरीज़ संदीपा धर के करियर का अगला बड़ा ओटीटी मोमेंट साबित हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें